herzindagi
How to get a golden visa in Canada

लाखों-करोड़ों रुपये देकर आप इन देशों की खरीद सकते हैं नागरिकता, अमेरिका से लेकर कनाडा तक हैं शामिल

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने  'गोल्ड कार्ड' वीजा स्कीम का योजना का ऐलान किया है, जो नागरिकता प्राप्त करने का एक नया तरीका है। इसके तहत, आप 5 मिलियन डॉलर देकर अमेरिका की नागरिकता ले सकते हैं। बता दें कि इसी प्रकार की योजनाएं हैं, जो कई देशों में लागू होती हैं। चलिए जानते हैं किन देशों की नागरिकता खरीद सकते हैं। इसी प्रकार की योजनाएं कई देशों में लागू हैं, जहां निवेश के आधार पर नागरिकता प्राप्त की जा सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-02-28, 16:59 IST

क्या आपको पता है अब आप कुछ देशों की नागरिकता पाने के लिए वहां पर लंबे समय तक रहने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए यहां तय पैसों को दे कर यहां की नागरिकता पा सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसे गोल्ड कार्ड वीजा नाम दिया गया है। इसकी मदद से आप आसानी से अमेरिका की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप 5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रूपये में लगभग 44 करोड़ रुपये निवेश कर इसकी नागरिकता पा सकते हैं।

यह दुनिया के सबसे महंगे गोल्डन वीजा प्रोग्राम में से एक होगा। यह योजना EB-5 इन्वेस्टर वीजा प्रोग्राम को रिप्लेस करेगी, जिसमें निवेश की सीमा कम थी और रोजगार सृजन की शर्त भी थी। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से देश हैं, जिनकी नागरिकता आप रुपये देकर खरीद सकते हैं।

क्या होता है गोल्डन वीजा ?

How much is a USA Golden Visa

गोल्डन वीजा या रेजिडेंस-बाय-इन्वेस्टमेंट एक ऐसा वीजा है, जिसमें किसी देश की अर्थव्यवस्था में एक तय रकम का निवेश करने पर वहां रहने की अनुमति मिलती है। मनी कंट्रोल ने इस विषय पर एक पूरी रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसे हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। यदि आप किसी देश की स्थायी निवास या नागरिकता के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट से इसे प्राप्त कर सकते हैं। गोल्डन वीजा प्रोग्राम दुनियाभर के कई देशों में चल रहे हैं और इसमें निवेश करने वाले लोगों को उस देश का गोल्डन वीजा या नागरिकता मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- अगर किसी पर कोई क्रिमिनल केस चल रहा हो, तो क्या उसका पासपोर्ट बन सकता है?

अमेरिका

अमेरिका के EB-5 प्रोग्राम की बात करते हैं, जो 1990 से लागू है। इस प्रोग्राम के तहत विदेशी निवेशकों को अमेरिकी बिजनेस में 800,000 डॉलर से 1.05 मिलियन डॉलर तक निवेश करना होता है और कम से कम 10 फुलटाइम नौकरियों का सृजन करना होता है। ट्रंप ने कहा कि इस योजना के तहत अमेरिकी कंपनियां भारत जैसे देशों के ग्रेजुएट्स को भी रोजगार पर रख सकती हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया EB-5 की तुलना में सरल होगी।

कनाडा

How to get a golden visa in Canada

कनाडा में Investor Visa Program और Quebec Immigrant Investor Program जैसे विकल्प हैं, जो निवेशकों को एक निश्चित राशि के निवेश पर स्थायी निवास प्रदान करते हैं। यहां की नागरिकता आप 2 करोड़, 26 लाख निवेश कर ले सकते हैं।

पुर्तगाल
Portugal Golden Visa एक बहुत ही लोकप्रिय गोल्डन वीजा प्रोग्राम है, जिसमें निवेशक को 500,000 यूरो यानी 4.5 करोड़ रुपये का निवेश करने पर स्थायी निवास प्राप्त होता है। इसके बाद, 5 सालों के बाद नागरिकता की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

ग्रीस

ग्रीस गोल्डन वीजा यानी नागरिकता प्राप्त करने के लिए निवेश को ग्रीस में कम से कम 250,000 यूरो यानी लगभग 2.28 करोड़ रुपये का निवेश करना होता है। यह निवेश मुख्य रूप से रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी) में करना होता है, लेकिन अन्य निवेश विकल्प भी उपलब्ध हैं।

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा की नागरिकता या गोल्डन वीजा लेने के लिए आप 200,000 अमेरिकी डॉलर लगभग 2.14 करोड़ रुपये का योगदान कर सकते हैं। यह राशि नॉन-रिफंडेबल (जो वापस नहीं मिलती) होती है। इस विकल्प के तहत, निवेशक को कोई प्रॉपर्टी खरीदने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन वह ग्रेनाडा की विकास योजनाओं में योगदान करता है।

इसे भी पढ़ें- पासपोर्ट पर लगा पाएंगे अपनी फेवरेट फोटो, जानिए ऑनलाइन अपडेट करने की फीस और नियम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।