
Aquarius Monthly Horoscope मार्च 2026 का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए धन संचय, वाणी के प्रभाव और अदम्य साहस का एक अत्यंत शुभ और फलदायी समय लेकर आ रहा है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में गोचर और विशेष रूप से 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का भी मीन राशि में प्रवेश आपकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन को मजबूती प्रदान करेगा। यह समय अपनी जमा पूंजी बढ़ाने और परिवार के साथ जुड़ने का है। महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास, संचार कौशल और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह की यह विशेष खगोलीय चाल कुंभ राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करने वाली है।
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मार्च के शुरुआती तीन सप्ताह प्रेम और पारिवारिक जीवन में कुटुंब और संवाद के इर्द-गिर्द घूमेंगे। 02 और 14 मार्च को द्वितीय भाव में सूर्य और अन्य ग्रहों का संयोग पारिवारिक आयोजनों और गेट-टुगेदर के योग बनाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। द्वितीय भाव में सूर्य की उपस्थिति आपकी वाणी को थोड़ा कठोर या अधिकारपूर्ण बना सकती है, इसलिए पार्टनर या ससुराल पक्ष से बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें। 26 मार्च को जब ग्रह मेष राशि (तृतीय भाव) में गोचर करेंगे, तो आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा और ताजगी का संचार होगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जाने की योजना बना सकती हैं। जो सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी छोटी यात्रा या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है।
उपाय: बेडरूम में हल्के नीले रंग के परदों का इस्तेमाल करें ।
करियर के मामले पर मार्च 2026 कुंभ राशि की महिलाओं के लिए वाणी से व्यापार का महीना है। 14 मार्च को सूर्य का धन भाव में आना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जो बैंकिंग, फाइनेंस, गायन, एंकरिंग, टीचिंग या फॅमिली बिज़नेस से जुड़ी हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगी। आप अपनी बातों से बड़े-बड़े क्लाइंट्स को मना लेंगी और कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी। 26 मार्च के बाद, मेष राशि में ग्रहों का गोचर आपके अंदर एक गजब का तेज़ पैदा करेगा। आप रिस्क लेने से पीछे नहीं हटेंगी। जो महिलाएं मीडिया, मार्केटिंग, आईटी या लेखन के क्षेत्र में हैं, उन्हें कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट या लीडरशिप रोल मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए त्वरित और साहसिक निर्णय आपके बॉस और मैनेजमेंट को बेहद प्रभावित करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 8 बार जाप करें। ऑफिस मीटिंग में जाने से पहले थोड़ी सी सौंफ जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आर्थिक मामले पर मार्च 2026 कुंभ राशि की महिलाओं के लिए बैंक बैलेंस बढ़ाने का सबसे शानदार समय है। 02 मार्च से 26 मार्च तक द्वितीय भाव की जबरदस्त एक्टिविटी यह दर्शाती है कि इस अवधि में धन का आगमन कई स्रोतों से होगा। यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस महीने आपके पास वापस आ जाएगा। आप अपने धन को गोल्ड / सिल्वर , फिक्स्ड डिपॉजिट या किसी सुरक्षित गोवेर्मेंट स्कीम में इन्वेस्ट करने का मन बनाएंगी, जो भविष्य के लिए बहुत लाभकारी होगा। 26 मार्च के बाद, तृतीय भाव में ग्रहों का गोचर आपको गैजेट्स या यात्राओं पर कुछ धन खर्च करवा सकता है। इस दौरान आप अपने छोटे भाई-बहनों या किसी करीबी मित्र की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकती हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के लिए भी यह समय आपके पक्ष में है, लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
उपाय: शुक्रवार के दिन घर में खीर बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं और कुंवारी कन्याओं को खिलाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंभ राशि की महिलाओं को इस महीने अपने चेहरे, गले और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। द्वितीय भाव में सूर्य का गोचर आंखों में जलन, चश्मे का नंबर बढ़ना, दांतों में दर्द या गले में खराश की समस्या दे सकता है। बहुत अधिक ठंडी या अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन करने से बचें। यदि आपको थायराइड की समस्या है, तो अपना रूटीन चेकअप जरूर करवा लें। 26 मार्च को ग्रहों के मेष राशि में जाने के बाद, आपकी एनर्जी लेवल्स एकदम से बढ़ जाएगा। काम के प्रति आपका उत्साह चरम पर होगा, लेकिन अत्यधिक मल्टीटास्किंग के कारण गर्दन, कंधों (Cervical) या हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है। फोन का अत्यधिक उपयोग करने से बचें और नियमित रूप से गर्दन के व्यायाम करें।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
उपाय: हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।