herzindagi
Donations of ambani family

अंबानी परिवार करता है कितना दान? जानिए अब तक क्या-क्या कर चुके हैं मंदिर में भेंट

अंबानी परिवार अपने दान और धर्म के लिए भी जाना जाता है। समाज सुधार कार्यों के लिए चैरिटी करने के साथ-साथ अंबानी परिवार कई दान-धर्म के मामलों में भी दिल खोलकर दान देता है। 
Editorial
Updated:- 2023-07-04, 10:57 IST

2018 में हुरुन इंडियन फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी का नाम था जिन्होंने 437 करोड़ रुपये चैरिटी और डोनेशन में दिए थे। यह तो थी समाज सुधार की बात, लेकिन जहां धर्म-कर्म की बात आती है वहां भी अंबानी परिवार पीछे नहीं है। देश के सभी सिद्ध मंदिरों के फेरे लगा चुका अंबानी परिवार बहुत धार्मिक। 

क्या आपको पता है कि अनंत अंबानी अपने धार्मिक व्यवहार के कारण बद्री-केदार कमेटी का हिस्सा भी रह चुके हैं। 2019 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टी.एस.रावत ने उन्हें कमेटी का मेंबर बनाया था। 

क्या आपको पता है कि अंबानी परिवार किस तरह से दान करता है? 

बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी में 5 करोड़ का दान

अक्टूबर 2022 में मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी कई मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे जहां उन्होंने दिल खोलकर दान दिया था। ऐसे ही उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी में 5 करोड़ का दान किया था। 

इसे जरूर पढ़ें- मुकेश अंबानी के पड़ोस में रहते हैं ये 5 अरबपति, सभी के पास है बेशुमार दौलत

इन मंदिरों में पूजा करते हुए मुकेश अंबानी के कई वीडियो वायरल हुए थे। 

2018 में भी मुकेश अंबानी केदारनाथ-बद्रीनाथ गए थे जहां उन्होंने दोनों मंदिरों में 51-51 लाख का डोनेशन किया था। 

गुरुवायूर मंदिर में 1.5 करोड़ का दान

मुकेश अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी के साथ सितंबर 2022 में केरल के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान किया था। यह दान 'अन्नदानम' (भंडारे) के नाम पर किया गया था। यहां जाकर भी मुकेश अंबानी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की थी। 

mukesh ambani praying

अनंत अंबानी का 1.5 करोड़ का दान

यह बात अक्टूबर 2022 की है जहां अनंत अंबानी अपनी आस्था के साथ शिरडी साईं नाथ के मंदिर गए थे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया था। दिवाली के मौके पर उन्होंने पूजा पाठ भी की थी।  

वैसे आपको बता दें कि कोविड-19 के समय अनंत अंबानी ने साईं बाबा मंदिर के पास ऑक्सीजन प्लांट भी सेट अप किया था।  

सोमनाथ में 1.51 करोड़ का दान 

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी धर्म कर्म में पीछे नहीं हैं। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। अपने पिता के साथ उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और 1.51 करोड़ रुपये का दान भी किया।  

  

इसके अलावा, अनंत अंबानी ने भी 2022 में सोमनाथ के दर्शन किए थे। वहां उन्होंने 90 लाख के चांदी के बर्तन और 51 सोने के कलश भी दान दिए थे।  

तिरुमला में 1.5 करोड़ का दान 

पिछले साल मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ तिरुमला मंदिर में गए थे। वहां उनके साथ रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर मनोज मोदी भी मौजूद थे। वहां अंबानी परिवार ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 1.5 करोड़ का दान दिया था। उस दौरान अंबानी परिवार ने तिरुमला में पूरे विधि-विधान से पूजा भी की थी।  

अंबानी परिवार और श्रीनाथजी मंदिर 

अंबानी परिवार की आस्था हमेशा से श्रीनाथजी मंदिर में रही है। पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका भी इसी मंदिर में हुआ था। धीरूभाई अंबानी के इस दुनिया से जाने से पहले भी अंबानी परिवार राजस्थान के इस मंदिर में पूजा के लिए आता था। ऐसा देखा गया है कि मुकेश अंबानी किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं।  

nita ambani and kokilaben ambani donation

कोकीला बेन अंबानी मंदिर बोर्ड की सदस्य भी हैं और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने नाथद्वारा के मंदिर के लिए भारी डोनेशन दिया है। हालांकि, यह डोनेशन कितना है इसकी जानकारी नहीं है। परिवार की परंपरा को बरकरार रखते हुए पिछले साल अक्टूबर में आकाश अंबानी ने नाथद्वारा के मंदिर से ही 5G प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि 4G प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले भी मुकेश अंबानी इस मंदिर में पूजा के लिए गए थे।  

इसे जरूर पढ़ें- 300 किलो सोना दान करने से लेकर ग्रैंड पार्टी करने तक, मुकेश और नीता अंबानी से ऐसे किया नाती-नातिन का स्वागत  

300 किलो सोने का दान

कई न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार ने ईशा अंबानी के ट्विन्स होने की खुशी में 300 किलो सोने के बराबर दान करने का फैसला किया है। यह दान देश के कई बड़े मंदिरों में किया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोई ठोस रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है कि यह कब और कहां होगा इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।  

अनंत अंबानी का सफेद हाथी 

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 2012 में अनंत अंबानी ने तिरुमाला मंदिर में थाईलैंड से मंगवाकर सफेद हाथी दान दिया था। तिरुमाला मंदिर में हाथी पाले जाते हैं और अनंत अंबानी जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टी ना ही अंबानी परिवार ने की है ना ही तिरुमाला मंदिर के ट्रस्ट ने।  

ये तो सिर्फ कुछ उदाहरण थे यह बताने के लिए कि अंबानी परिवार दान-धर्म और समाज कल्याण के कामों में कितना अग्रसर है।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

नोट: यह जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और मंदिर ट्रस्ट के स्टेटमेंट्स के आधार पर ली गई है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।