मशीन के पानी में मिलाएं यह एक चीज, धोते समय बिल्कुल रंग नहीं छोड़ेंगे कपड़े

कपड़े धोते समय सबसे बड़ी समस्या यही आती है कि हम एक ही साथ अगर इन्हें वॉशिंग मशीन में डाल दें, तो एक का रंग दूसरे पर चढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए एक सॉलिड हैक हम आपको बताते हैं। 

Washing machine hacks for you

How to use alum for clothes| क्या आपने कभी सोचा है कि कपड़े धोने का काम कितना मुश्किल है और कई बार तो कपड़े धोते समय इतनी परेशानी हो जाती है कि कई बार जल्दी-जल्दी में हम सारे कपड़े एक ही साथ वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके कारण कितनी समस्या हो सकती है? सबसे पहले तो सभी कपड़े वॉशिंग मशीन में धुलने लायक नहीं होते हैं इसके कारण उनके खराब होने की गुंजाइश भी होती है। दूसरी चीज यह कि कपड़ों का रंग एक दूसरे पर चढ़ जाता है।

ऐसे में वॉशिंग मशीन में एक साथ इन्हें धोना सही नहीं होता। कई बार व्हाइट्स और रंग वाले कपड़ों को अलग करने के बाद भी एक कपड़े का रंग दूसरे में चढ़ जाता है। इस समस्या को रोकने के लिए या तो आप अलग से हाथों से कपड़े धो सकती हैं या फिर आप कुछ ऐसे हैक्स यूज कर सकती हैं जिससे कपड़ों का रंग एक दूसरे पर ना चढ़े।

आज हम आपको वॉशिंग मशीन से जुड़े ऐसे ही हैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

कपड़े धोते समय करें फिटकरी का इस्तेमाल

जैसे कि आपको पता है कि फिटकरी कई घरेलू कामों में इस्तेमाल हो सकती है। इसका कारण यह है कि इसमें बहुत सारे तरह के नेचुरल सॉल्ट्स होते हैं जिनके कारण सफाई बहुत आसानी से हो जाती है। इसमें एल्युमिनियम सल्फेट और पोटैशियम सल्फेट दोनों ही मौजूद होते हैं। जिसके कारण गंदगी को फिल्टर किया जा सकता है। यही कारण है कि पानी को फिल्टर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है।

how to use alum for clothes

फिटकरी पानी में मौजूद छोटे-छोटे पार्टिकल्स को हटा देती है जैसे गंदगी, मिट्टी और बैक्टीरिया आदि। ऐसे में अगर पानी मटमैला आ रहा है, तो भी फिटकरी डालकर उस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें कपड़े धोने के लिए फिटकरी?

फिटकरी से कपड़े धोते समय आपको किसी तरह के डिटर्जेंट की जरूरत नहीं होगी। अगर आप चाहें, तो थोड़ा सा डिटर्जेंट भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन पानी में सिर्फ दो किचन इंग्रीडिएंट्स मिलाने से भी काम हो जाएगा जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

  • कम से कम 10-12 लीटर पानी लें या वॉशिंग मशीन को भर दें।
  • ठंडा पानी ही लें, बिल्कुल भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें।
  • इसके बाद पानी में कुटी हुई फिटकरी डालें। ध्यान रखें कि फिटकरी को पाउडर बनाकर ही डालना है।
  • अब इस पानी में कम से कम 2 मुट्ठी सादा खाने वाला नमक मिला दें।
  • इस पानी को अच्छे से घोलें और फिर सारे कपड़ों को इस पानी में दो घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
  • दो घंटे के बाद आप इस फिटकरी के पानी से कपड़ों को निकालना है और साफ पानी से साफ कर लेना है।
  • हो सकता है कि इस प्वाइंट पर थोड़ा सा रंग आपको पानी में दिखे, लेकिन कपड़ों का रंग आपके दूसरे कपड़ों पर नहीं चढ़ा होगा।
  • एक बार आपने कपड़ों को अच्छे से साफ कर लिया, तो आपको यह महसूस हो सकता है कि कपड़े थोड़े से सख्त हो गए हैं।
washing machine hacks fitkari

कपड़ों को अगर सॉफ्ट बनाना है, तो क्या करें?

फिटकरी के ट्रीटमेंट के बाद ऐसा तो हो गया कि कपड़ों का रंग फिक्स हो गया है, लेकिन अगर इसमें सॉफ्टनेस कम दिख रही है, तो आप ये तरीके आजमाएं।

  • एक बाल्टी साफ पानी में तीन-चार चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। अगर कपड़े कम हैं, तो दो चम्मच सफेद सिरका काफी होगा।
  • इसके बाद आप कपड़ों को आधे घंटे के लिए इस पानी में भिगो दें।
  • इससे कपड़े वापस सॉफ्ट हो जाएंगे।
  • इस तरह से कपड़े धोने से आपको डिटर्जेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

इसे जरूर पढ़ें- धोते समय हमेशा सॉफ्ट रहेंगे कपड़े, बस डिटर्जेंट के साथ मिलाएं ये एक घरेलू चीज

किन चीजों में होगी फायदेमंद फिटकरी?

  • कपड़ों का रंग अगर बार-बार निकल रहा है, तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कॉटन के कपड़ों को पहली बार धोना है, तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपके कपड़े बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं और दाग निकल नहीं रहा, तो इसे यूज करें।
  • अगर कपड़ों पर पहले से ही किसी और कपड़े का रंग चढ़ गया है, तो भी इसे यूज किया जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP