मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और शलोका मेहता की शादी में ऐसी 6 चीजें थी जो शायद ही आपको किसी और वेडिंग में नजर आए। आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने आज से पहले देखी हो। इसके साथ ही इस आलीशान वेडिंग में ऐसा बहुत कुछ था जो शायद ही आपको किसी और अमीर हस्ती की शादी में नजर आए।
आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।
इसे जरूर पढ़ें: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 5 रोमांटिक तस्वीरें, इस तरह किया आकाश ने अपने प्यार का इजहार
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दुल्हे राजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया।
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
आकाश अंबानी की बारात में उनके पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी डांस करते नजर आए। शायद ही किसी और शादी में आपको मुकेश और नीता अंबानी ऐसे डांस करते नजर आए।
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई है। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया।
इसे जरूर पढ़ें: श्लोका मेहता ने ऐसे बनाया अपनी शादी से पहले अपनी ननद ईशा और सास नीता अंबानी से रिश्ता
View this post on Instagram
अंबानी परिवार ने आकाश अंबानी की शादी में फूलों की सजावट में कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई।
शादी से पहले आकाश और श्लोका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में हुआ था। ये फंक्शन 4 दिन तक चला था। इसके लिए स्विट्जरलैंड में ‘अकु स्टोल द श्लो’ नाम से वंडर लैंड बनवाया गया था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।