herzindagi
actress deepika padukone on the cover of time magazine as global star

Global Star Deepika Padukone: टाइम मैग्जीन के कवर पर छाईं दीपिका पादुकोण, कई मुद्दों पर रख चुकी हैं बेबाक राय

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण टाइम्स मैग्जीन के कवर पर छाई हुई हैं। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाक राय रखी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 19:22 IST

दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह हमेशा सामाजिक मुद्दों को लेकर भी वोकल रहती हैं। इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में एक दीपिका ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दीपिका टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर छाई हुई हैं और इसके साथ वह ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। टाइम मैग्जीने ने उन्हें द

दीपिका पादुकोण टाइम मैगज़ीन के कवर पर आने वाली नवीनतम 'ग्लोबल स्टार' हैं। पिछले साल ही उन्हें सिनेमा में तमाम उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ को लेकर काम को लेकर 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया था। इंटरव्यू में, दीपिका को 'दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री' कहकर संबोधित किया गया है।

deepika padukone on times magazine

राजनीतिक मुद्दों पर बोलीं दीपिका

इस इंटरव्यू में दीपिका ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में कहा, "मुझे नहीं पता है कि इसे लेकर मुझे कुछ महसूस करना चाहिए भी या नहीं, लेकिन सच तो यह है कि मुझे कुछ भी महसूस नहीं होता।"

आपको याद होगा कि एक बार नहीं बल्कि कई बार दीपिका को तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। फिल्म 'पठान' में उनके गाने 'बेशरम रंग' में उनके ऑरेंज रंग की बिकनी पर भी बड़ा बवाल खड़ा हुआ था। इससे पहले भी फिल्म 'पद्मावत' का करणी सेना ने विरोध किया था। जेएनयू मामले के बाद जब वह यूनिवर्सिटी के छात् से मिलने पहुंची थीं तब भी काफी हंगामा खड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी है सबसे अलग, जानें कैसे किया था प्यार का इज़हार

deepika talks about political backlash

रणवीर के संग अपने रिश्ते पर बोलीं दीपिका

रणवीर सिंह के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी दीपिका ने इस इंटरव्यू में बात की। दीपिका ने अपने करियर के पीक पर रणवीर सिंह से शादी की थी। जब शादी के बाद एक्ट्रेसेस अपने करियर पर ब्रेक लगा देती हैं, तब भी दीपिका ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस को बरकरार रखा। उन्होंने अपने और रणवीर के रिश्ते पर कहा, "यह एक आम धारणा है कि अभिनेत्रियों का करियर शादी और बच्चों के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। रणवीर ने हमेशा मुझे, मेरे सपनों और महत्वाकांक्षाओं को आगे रखा।"

इसे भी पढ़ें: प्रॉपर्टी से लेकर बंगले तक, जानिए कितनी है दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ

deepika ranveer relation

मेंटल हेल्थ पर उनकी राय

दीपिका पादुकोण उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की है। 2015 में इससे गुजरने के बाद उन्होंने अपना एक एनजीओ शुरू किया था। वह मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैला रही हैं और 'लिव लव लाफ' के माध्यम से अरबों लोगों को अवसाद से लड़ने में मदद कर रही हैं।

कवर पेज पर आने के बाद वह एक्टर्स शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ उन भारतीय लोगों की सूची में शामिल हो गई हैं जो टाइम पत्रिका में जगह बना चुके हैं।

इस खबर के बारे में आपका क्या विचार है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।