बॉलीवुड में ना जाने कितने लोग अपना सपना पूरा करने आते हैं। कुछ सपनों को जी कर जाते हैं, तो कुछ स्ट्रगल में ही उम्र गुजार देते हैं। बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी नाम बदल लेते हैं तो कभी सरनेम, नाम बदलने का यह फॉर्मूला आज का नहीं बल्कि काफी समय से चला आ रहा।
कुछ एक्टर्स तो ऐसे हैं जो बॉलीवुड में आने से पहले ही नाम बदलकर आते हैं। कहा जाता है कि अगर नाम कैची हो तो लोग आप पर ज्यादा ध्यान देते हैं, आपके नाम पर ज्यादा फोकस करते हैं।
दरअसल बॉलीवुड के जितने फेमस स्टार्स हैं, उनमें से ज्यादातर अपने नकली नामों से ही जाने जाते हैं। एक्टर्स ने अपना नाम घरवालों के कहने पर या निजी कारणों से बदल लिया।
दिलीप कुमार-
दुनियाभर में दिलीप कुमार के नाम से फेमस एक्टर का असली नाम युसूफ सरवर खान था। युसूफ के पिता फलों के कारोबारी थे, जिस कारण युसूफ का मन भी परिवार के बिजनेस में लगने का था। एक बार युसूफ डॉ मसानी के साथ बॉम्बे टाकीज गए वहां उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिल गया। जिसके बाद उनका नाम बदल दिया गया और नया नाम दिलीप कुमार रखा गया। आज भी बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ है।
इसे जरूर पढ़ें- विद्या बालन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन हसीनाओं ने शादी के बाद नहीं बदला अपना 'सरनेम'
इरफान खान-
भारत के सबसे यूनिक अदाकार इरफान खान का असल नाम अलग है। 1967 में जन्मे इरफान का नाम साहबजादे इरफान अली खान था। फिल्मों में आकर उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनकी फिल्म द वॉरियर के बाद से ही उन्हें इरफान खान नाम से जाना जाने लगा।
अमिताभ बच्चन-
बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का पुराना नाम इंकलाब रखा गया था। यह नाम उनके पिता के द्वारा रखा गया था पर जल्द ही उनका नाम बदल दिया गया। उनका नाम बदलकर अमिताभ रख दिया गया। असल में बच्चन्स श्रीवास्तव हैं पर सालों पहले अमिताभ बच्चन के पिता ने सरनेम बदलकर बच्चन कर लिया। तब से आज तक इस परिवार का हर सदस्य श्रीवास्तव सरनेम की जगह बच्चन सरनेम लगाते हैं।
कियारा आडवाणी-
कियारा का नाम पहले आलिया हुआ करता था। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कियारा ने अपना नाम बदल लिया। उनका कहना था कि आलिया नाम की एक्ट्रेस पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में आ चुकी थी। अगर कियारा अपना नाम नहीं बदलती तो उन्हें फेमस होने के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ जाता है। कियारा नाम काफी यूनिक है, जिस वजह से कियारा के नाम पर ज्यादा फोकस किया गया।
सलमान खान-
बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि सलमान भाई का असली नाम कुछ और है।1965 में जन्मे सलमान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया।
इसे जरूर पढ़ें- इन TV सेलेब्स ने झेला है एब्यूजिव रिश्ता, हाथा-पाई की आ गई थी नौबत
शम्मी कपूर-
पुराने समय के सबसे जाने माने अदाकारों में शम्मी कपूर का मूल नाम शमशेर राज कपूर था, फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शम्मी कपूर ने अपना नाम बदल लिया।
Recommended Video
इसके अलावा कई और एक्टर्स भी हैं जिनका नाम पहले कुछ और हुआ करता था, पर फिल्म इंडस्ट्री में आते ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया। आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी ही बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों