herzindagi

विद्या बालन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन हसीनाओं ने शादी के बाद नहीं बदला अपना 'सरनेम'

जब किसी लड़की की शादी होती है, तो यह मान लिया जाता है कि शादी के बाद तो वह अपना सरनेम बदलेगी ही। शादी के बाद पति का नाम या सरनेम जोड़ना महिलाओं को दिया जाने वाला विकल्प नहीं है बल्कि एक कंपलशन हो जाता, जिसे फॉलो करने की उम्मीद हर नवविवाहित महिला से की जाती है। मगर आज जब चीजें बदल रही हैं, जमाना बदल रहा है, तो फिर सदियों पुरानी कुछ रूढ़ियों को क्यों बदला नहीं जा सकता है? हालांकि आज के समय में कुछ महिलाएं इसे बदल रही हैं। आप हमारी फिल्म इंडस्ट्री की ही बात ले लीजिए। कितनी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला। अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण जैसी कई अभिनेत्रियों ने अपने पति के सरनेम को अपने नाम के साथ कभी नहीं जोड़ा। आइए जानें फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी अन्य हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने शादी के बाद अपना मेडेन नाम रखना ही ठीक समझा।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 26 Nov 2021, 11:11 IST

शबाना आजमी

Create Image :

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर बात करने से कभी नहीं कतराती हैं। वह बड़ी बेबाकी और स्पष्ट तरीके से अपनी बातें पेश करती हैं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी के बाद शबाना ने न कभी अपना सरनेम बदला और न 'अख्तर' अपने नाम में जोड़ा। वह आज भी शबाना आजमी कहलाती हैं। 

जूही चावला

Create Image :

1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद, वह 80 से 2000 के दशक तक हिंदी सिनेमा की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक थीं। साल 1995 में उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। शादी के बाद जूही ने भी अपना इनिशियल नाम रखने का फैसला किया। उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं बदला।

ट्विंकल खन्ना

Create Image :

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने बोल्ड, सेंसिबल और बेबाक स्टेटमेंट्स से सबके छक्के छुड़ा देती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बिना फिल्टर लगाए बात की। जब उन्होंने अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की थी, उसके बाद से कभी उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला। यहां तक कि वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुकी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने शब्दों में जवाब दिया था कि उन्होंने शादी के बाद अपना सरनेम इसलिए नहीं बदला, क्योंकि वह शादीशुदा हैं, ब्रांडेड नहीं हैं।

रवीना टंडन

Create Image :

'मस्त मस्त' गर्ल रवीना टंडन पहली बार स्टीरियोटाइप को तब तोड़ा था, जब उन्होंने  साल 1995 में दो लड़कियों पूजा और छाया को को सिंगल मदर बनकर गोद लिया और पाला था। रवीना ने साल 2003 में डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ पंजाबी ट्रेडिशन से शादी की थी मगर आज इतने सालों में भी कभी उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला। रवीना आज भी रवीना टंडन कहलाई जाती हैं।

विद्या बालन

Create Image :

विद्या बालन इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हमेशा से अलग राह पर चली हैं। अपनी अलग तरह की फिल्मों को लेकर भी वह चर्चित रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह घोषणा थी कि वह सिद्धार्थ रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दिसंबर 2012 में दोनों ने मुंबई में शादी की थी। विद्या बालन ने भी शादी के बाद कभी अपना सरनेम नहीं बदला।

सोहा अली खान

Create Image :

सोहा अली खान एक अच्छी अभिनेत्री हैं। एक अच्छी बेटी और बहन हैं। एक अच्छी ननद है और इनाया की डॉटिंग मदर हैं। सोहा अली खान ने साल 2015 में 'कलयुग' और 'गोलमाल' के एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। शादी के बाद सोहा ने कुणाल का सरनेम अपने नाम के साथ नहीं जोड़ा और न ही कभी सरनेम बदला। वह सोहा अली खान के नाम से ही जानी जाती हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल पटौदी नाम से है।

रानी मुखर्जी

Create Image :

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा एक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2014 में दोनों ने अपने करीबियों के साथ इटली में शादी की थी। रानी और आदित्य की एक बेटी अदिरा भी है। शादी के बाद रानी ने चोपड़ा सरनेम अपने नाम के साथ नहीं लगाया।

अनुष्का शर्मा

Create Image :

हालांकि अनुष्का ने कभी भी फेमिनिस्ट होने की बात नहीं की, लेकिन वह निश्चित रूप से अपनी पहचान में विश्वास रखती हैं। साल 2017 में उन्होंने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का ने भी अपना नाम नहीं बदला था।

 

इसे भी पढ़ें : 80 करोड़ के बंगले सहित इन 5 मेहंगी चीजों के मालिक है अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली

दीपिका पादुकोण

Create Image :

साल 2019 में इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। शादी के बाद यह उम्मीद की गई शायद दीपिका अपना सरनेम पादुकोण से बदलकर भवनानी करेंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ और दीपिका आज भी दीपिका पादुकोण ही हैं। अभी इसी महीने में दोनों ने अपनी तीन सालगिरह भी बनाई है।

ये हैं बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने शादी के बाद अपने सरनेम को नहीं बदला। शादी के बाद एक महिला के सरनेम बदलने की प्रथा पर आप क्या विचार करते हैं, हमें जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़े ऐसे आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करते रहें हरजिंदगी।