जब भी बात रिलेशनशिप की आती है तो बहुत सारे लोगों से सरोकार होता है और कई प्रॉस्पेक्ट पार्टनर आपसे मिलते हैं। यकीनन शादी और रिश्ते से पहले डेटिंग और रिलेशनशिप की बात आती है और अपने पार्टनर के बारे में अच्छे से जान लेना बहुत जरूरी लगता है। डेटिंग की दुनिया में हमेशा रिस्क रहता है और कुछ ऐसे तरह के लोगों से बचकर रहना चाहिए जिनकी पर्सनैलिटी में ऐसे ट्रेट्स हों जो रिलेशनशिप में आगे चलकर आपको हर्ट कर सकें।
ऐसे में चलिए बताते हैं कि किस तरह के लड़कों से दूर रहना चाहिए।इसके बारे में हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। उन्होंने हमें कुछ तरह के लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में बताया जो रिलेशनशिप के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
ऐसा इंसान जो हर वक्त और हर बात के लिए आपको कंट्रोल करे वो आपके लिए सही पार्टनर नहीं हो सकता है। आप ये नहीं पहन सकती हैं, आप यहां नहीं जा सकती हैं, आप इससे बात नहीं कर सकती हैं, आप उससे बात नहीं कर सकती हैं या फिर किसी भी तरह आपकी लाइफस्टाइल को कंट्रोल करने वाला इंसान सही नहीं हो सकता है। ऐसे लोग हमेशा आपके अन्य रिश्तों से जलते हैं और साथ ही साथ रिलेशनशिप में आपको हमेशा ऐसा महसूस करवाएंगे कि आप उनसे कम हैं।
ऐसे लोग केयर की शक्ल में अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं। ये एक तरह से एब्यूज होता है जिसे आपको नहीं सहना चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- पति हो या ब्वॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप में अक्सर अपने पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ
रिलेशनशिप में हम सभी थोड़ा ना थोड़ा सफेद झूठ शायद बोलते ही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम अपनी रिलेशनशिप ही झूठ के आधार पर चलाएं। अगर कोई इंसान रिलेशनशिप को लेकर सच्चाई नहीं दिखा सकता है या फिर बार-बार झूठ बोल रहा है तो वो आपके लिए नहीं हो सकता है। वो खुद आपसे छुपा रहा है कि वो असलियत में कौन है। वो इंसान खुद आपको धोखा देने की स्थिति पैदा कर सकता है। वो इंसान अपनी मर्जी से बार-बार आपसे झूठ बोल रहा है तो आप उस पर किसी तरह से भरोसा नहीं कर सकती हैं।
ऐसे मामलों में शुरुआत छोटे-छोटे झूठ से होती है और बाद में ये बढ़कर बहुत ज्यादा हो जाते हैं।
जिस इंसान को आप डेट कर रही हैं वो क्या सिर्फ अपने बारे में ही सोचता है? अगर आप किसी के साथ हैं जो सिर्फ अपने बारे में सोचता है और आपके पैशन, इंट्रेस्ट, करियर आदि के बारे में ज्यादा सोचता नहीं है। ऐसे में वो इंसान आपके लिए सही नहीं हो सकता। डेट करते समय कहां मिलना है से लेकर किस दिन मिलना है और उसके रूटीन के हिसाब से अपना रूटीन चलाना है ये सब कुछ एक हद से ज्यादा रिलेशनशिप में नहीं झेला जा सकता।
आपकी जरूरतों का ध्यान अगर कोई इंसान नहीं रख रहा है तो वो आपके लिए सही नहीं है।(हैप्पी कपल की 5 गलतियां जो हमेशा करनी चाहिए अवॉइड)
अभी जो चल रहा है अच्छा है इसे ऐसे ही चलने दो... आगे का क्या रखा है अभी में खुश रहो.... मैंने आगे के बारे में कुछ सोचा नहीं जैसी चीज़ें अगर कोई इंसान बार-बार बोल रहा है और कभी अपने फ्यूचर के बारे में आपसे डिस्कस नहीं कर रहा है तो वो इंसान आपके लिए सही नहीं है। जब आपको जरूरत है तो वो इंसान आपके लिए उपलब्ध नहीं है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों, परिवार वालों से मिलवाने से वो बचना चाहता है।
ऐसे लोगों से दूर रहकर उन लोगों की तरफ जाएं जिन्हें आपके साथ लॉन्ग टर्म मीनिंगफुल रिलेशनशिप रखनी है।
इसे जरूर पढ़ें- रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें
अगर उसे जरूरत है तो आपका उपलब्ध होना जरूरी है, लेकिन अगर आपको है तो वो बिल्कुल भी आपसे मिलने नहीं आएगा और कोई ना कोई बहाना बना देगा। शुरुआत में कुछ समय ठीक होगा, लेकिन बाद में वो कहां है इसकी जानकारी भी आपको तभी मिलेगी जब वो खुद चाहे। ऐसे लोग आपसे तभी बात करते हैं जब उन्हें चाहिए, वो हुक-अप के लिए ही रिश्ता बनाते हैं और साथ ही साथ आपको कभी अपनी प्राथमिकता नहीं रखते हैं। (लंबे समय तक फिजिकल रिलेशन ना बनाने के नुकसान)
किसी रिलेशनशिप को हेल्दी और सफल बनाने के कुछ तरीके होते हैं और ये जरूरी है कि दोनों लोग एक साथ अच्छे से मेलजोल बढ़ाकर काम करें। अगर किसी रिलेशनशिप में सिर्फ आप ही मेहनत कर रही हैं, मिलने के प्लान बना रही हैं, साथ रह रही हैं, आप ही हैं जो कॉन्टैक्ट करती हैं, आप ही हैं जो सामने वाले को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करती हैं और अगर आप ना करें तो कनेक्शन बिल्कुल ठीक ना रहे तो आप गलत रिलेशनशिप में हैं।
ऐसा इंसान जो फिजिकली तो आपके साथ हो, लेकिन जब भी इमोशनली आपको जरूरत पड़े तब वो दूर हो जाए वो रिलेशनशिप के लिए अच्छा नहीं साबित हो सकता है। रिलेशनशिप के लिए इमोशनली उपलब्ध इंसान होना जरूरी है। अगर वो इमोशनली आपको सपोर्ट नहीं कर सकता तो एक लिमिट के बाद रिलेशनशिप अझेल हो जाएगी। ऐसे में आपको उस इंसान से दूर हो जाना चाहिए।
रिलेशनशिप सही तभी होती है जब उससे जुड़े दोनों लोगों की जरूरतें पूरी हों और दोनों पार्टनर एक दूसरे की रिस्पेक्ट करें। आपकी इस मामले में क्या राय है? इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।