herzindagi
beauties who won the miss world pageant

इन भारतीय हसीनाओं के सिर पर सज चुका है Miss World का ताज

भारत ने भी कई बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आज हम उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जिनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है।
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 10:34 IST

9 मार्च को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वें  मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले हुआ, जिसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता। भारत को रिप्रेजेंट कर रही सीनी शेट्टी टॉप 4 तक आने के बाद इस मुकाबले से बाहर हो गईं। लेकिन आपको बता दें कि भारत ने भी कई बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आज हम उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जिनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है।

मानुषी छिल्लर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

इस लिस्ट में मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल है। मानुषी 17 साल के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 118 देश की खूबसूरत हसीनाओं को हराया था। आपको बता दें कि चीन के सायना सिटी एरेना में 67वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड 2016 प्यूर्टो  रिको ने मानुषी को यह सम्मान दिया था।

प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मानुषी छिल्लर से पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने सर सजाया था। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विनर रही थीं। इस पेजेंट को जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा का सिक्का बोलता है।

युक्ता मुखी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yukta Mookhey (@mookheyyukta)

युक्ता मुखी का शायद आपने ज्यादा नाम नहीं सुना होगा लेकिन आपको बता दें की युक्ता मुखी ने साल 1999 में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था और उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। युक्ता ने इस खिताब को जीतने के बाद बॉलीवुड में अपना कदम रखा था, लेकिन वह इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

रीता फारिया

रीता फारिया पहली ऐसी भारतीय महिला है जिन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी टाइटल अपने नाम किया था। रीता फारिया भारत की पहली मिस वर्ल्ड थी उन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था।

ऐश्वर्या राय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

90 बें के दशक में मिस वर्ल्ड का खिताब बॉलीवुड की सबसे हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में अपने नाम किया। इसके बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की।

यह भी पढ़ें-किस देश के पास है सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड जीतने का खिताब?

डायना हेडन

साल 1997 में भारत की 24 साल की डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब को नाम करने वाली डायना तीसरी भारतीय महिला थी। उन्होंने इसके बाद मॉडलिंग और फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कामयाबी कुछ खास नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, जानिए इनके लॉ स्टूडेंट से ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Instagram

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।