घर-परिवार में अक्सर सदस्यों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है या तनाव हो जाता है। सामान्य स्थितियों में टेंशन कुछ देर में खत्म हो जाती है, लेकिन कई बार स्थितियां लंबे वक्त तक खराब बनी रहती हैं। अगर आपके घर का माहौल भी तनावपूर्ण बना रहता है और परिवार के सदस्यों में टेंशन बनी रहती है तो परेशान ना हों। आपको अपने घर के वास्तु पर ध्यान देने की जरूरत है। कई बार घर में वास्तु दोष होने पर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो जाता है। आप घर पर शांति बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स अपना सकती हैं, जिनसे घर में शांति बनी रहे और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी से रहें। आइए जानें ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में-
घर के लिविंग रूम में या ऐसे स्थान पर जहां, सबकी नजर पड़ती हो, ऐसी जगह पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना बढ़ती है।
इसे जरूर पढ़ें: गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स
अगर आपको किसी वजह से बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो आप अनामिका में मोती की अंगूठी धारण कर सकती हैं। मोती चित्त को शांति देता है और क्रोध को दूर करता है। इसे पहनने पर आप मेंटली रिलैक्स फील करेंगी। लेकिन मोती की अंगूठी पहनने का पूरा फायदा पाना चाहती हैं तो इसे विधि विधान के अनुसार धारण करें। अंगूठी पहनने का एक विशेष विधान होता है, अर्थात इसे एक शुभ तिथि पर धारण किया जाता है। बेहतर होगा कि अंगूठी पहनने से पहने किसी एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
इसे जरूर पढ़ें: घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां
अगर परिवार में दो पुरुषों के बीच तनाव रहता है मसलन पिता-पुत्र के संबंध अच्छे नहीं हैं तो आप घर में कंदंब के पेड़ की शाखा लगाएं। इसे घर में लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और तनाव को घटाने में मदद मिलती है।
अगर घर में फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से झगड़ा होता है तो आपको पानी की दिशा बदलने के बारे में सोचना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर पानी सही दिशा में हो तो इससे कर्ज से भी मुक्ति मिलती है और घर में धन-धान्य की भी कमी नहीं होती। घर को वास्तु सम्मत बनाने के लिए पानी का पात्र उत्तर दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा।
घर में सास-बहू का झगड़ा हो जाना बहुत आम बात है, लेकिन रोजाना की कलह से घर की शांति बिगड़ सकती है। सास के साथ रिश्तों को अच्छा बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि आप दोनों एक साथ लाल रंग का कपड़ा ना पहनें। अक्सर पूजा या किसी शुभ मौके पर महिलाएं लाल रंग की साड़ियां पहनती हैं। ऐसे मौके पर इस बात पर ध्यान दें कि अगर सासू मां ने लाल रंग की साड़ी पहनी है तो आप किसी और रंग की साड़ी पहनें। इन उपायों को अपनाने से कुछ ही दिनों में घर में पॉजिटिविटी बढ़ने लगती है, जिससे घर में सुख-शांति का वास होता है। इससे परिवार के लोगों के बीच तनाव कम होता है और सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होते हैं।
ये आसान वास्तु टिप्स अपनाकर आप भी अपना जीवन बेहतर बना सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। घर की लिविंग को बेहतर बनाने के लिए अपडेट्स पाना चाहती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।