herzindagi
 monuments built by shah jahan

Taj Mahal के अलावा शाहजहां ने क्या-क्या बनवाया था?

मुगल सम्राट शाहजहां ने कई सारी चीजें बनाई थी, आज हम आपको उनकी बनाई गई चीजों के बारे में बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-07-10, 10:55 IST

भारत में कई ऐसी चीजें है जिसे देखने के लिए लोग भारत ही नहीं बल्कि विदेश के अलग अलग जगह से देखने भारत आते है। मुगल सम्राट शाहजहां ने ताजमहल बनवाया था। ऐसे में वह न केवल ताजमहल के लिए मशहूर हैं, बल्कि उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण और खूबसूरत इमारतों का निर्माण भी करवाया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शाहजहां ने क्या-क्या बनवाया था। 

जामा मस्जिद 

दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसका निर्माण 1656 में पूरा हुआ था। इसे बनने में 6 साल लगे थे और यह साल 1656 में बनकर तैयार हुई थी। ईद के मौके पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है।

लाल किला

red fort delhi interesting facts you should know INSIDE

दिल्ली का लाल किला शाहजहां के शासनकाल में 1648 में बनकर तैयार हुआ था। यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना है और यहाँ मुगल शाही परिवार के लिए अनेक महल और बाग हैं। स्‍वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस देश के प्रधानमंत्री हर साल लाल किले से ही झंडा फहराते हैं।

मोती मस्जिद

आगरा किले के अंदर स्थित यह मस्जिद सफेद संगमरमर से बनी है। इसे शाहजहां ने अपने निजी उपयोग के लिए बनवाया था। इसकी प्राचीन चमक के कारण 'पर्ल मस्जिद' का नाम मिला।

यह भी पढ़ें- मुगल साम्राज्य की सबसे वफादार महिलाएं जिनकी ईमानदारी पर आज भी कायल है दुनिया

शालीमार बाग

कश्मीर में स्थित शालीमार बाग एक खूबसूरत मुगल उद्यान है। शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल के लिए बनवाया था।

ताजमहल

ताजमहल सबसे प्रसिद्ध है, फिर भी इसका जिक्र यहाँ महत्वपूर्ण है। इसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।

यह भी पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Image Credit-Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।