त्योहारों के मौसम में खुद की साज-सज्जा के साथ-साथ लोग अपने घरों की सजावट भी करते हैं। भारतीय परंपरा अनुसार त्योहारों के मौसम में यदि लोग घर में रंगोली बनाते हैं तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ घर के सौंदर्य में भी चार-चांद लग जाते हैं। ऐसे में करवा चौथ, धनतेरस, दीवालल, परेवा और भाईदूज सभी त्योहारों पर लोग अपने घर के आंगन, द्वार और भगवान के मंदिरों में रंगोली बनाते हैं। यदि आप इस बार भी रंगोली बना कर घर की सजावट करना चाहती हैं तो आपको एक हमारी बताई हुई इन लेटेस्ट डिजाइंस पर जरूर गौर करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़े- दिवाली पर घर की सजावट के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है रंगोली बनाना
फ्री हैंड रंगोली
यह रंगोली बनाने का बेहद पुराना अंदाज है। अगर आप एक अच्छी आर्टिस्ट हैं तो आप ऐसा करने में सफल भी हो सकती हैं। आप बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के रंगों के इस्तेमाल से आपने हाथों की मदद से यह रंगोली बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली में आप फिगर रंगोली, फूल, बेल या फिर चौपाई बना सकती हैं। अगर आप चाहें तो बाजार में मिलने वाली रंगोली कीप का भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी रंगोली बेहद बारीक और अच्छी बनेगी। आप करवा चौथ, दीवाली या फिर धनतेरस किसी भी त्योहार पर इस तरह की रंगोली बना सकती हैं।पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ ही जरूर सुने यह कथाएं
इसे जरूर पढ़े- बॉलीवुड के इन 4 गानों में दिखती है करवा चौथ की झलक
वुडन रंगोली
जरूरी नहीं है कि आप रंगोली बाजार में मिलने वाले लकड़ी के रंगीन बुरादे या रंगीन पाउडर से ही बनाएं। आप लकड़ी के कटपीस बाजार से लाकर उन्हें घर में ही पेंट करके और उनमें बीड्स लगा कर भी रंगोली बना सकती हैं। इस तस्वीर में आप इस बार की लेटेस्ट तस्वीर देख सकती हैं।करवा चौथ की मेहंदी में इन 6 तरीकों से लिखवाएं पति का नाम
अल्पना
यह बंगाल की रंगोली का ट्रेडिशनल स्टाइल है। इसे अल्पना कहते हैं। अधिकतर इस तरह की रंगोली सफेद होती है। इसे चावल को पीस कर जो लिक्वेड तैयार होता है उससे बनाया जाता है। इसे पूजा पाठ के वक्त बहुत ही शुभ माना जाता है। मगर आप चाहें तो इसमें रंगोली में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य रंग इस्तेमाल कर इसे और सजीला बना सकती हैं।
फूलों की रंगोली
फूलों की रंगोली भी बहुत ही पुराना स्टाइल है। ज्यादातर लोग फूलों की रंगोली बनाने के लिए केवल गेंदे और गुलाब के फूल का इस्तेमाल करते हैं। मगर, आप इस बार कुछ नया ट्राय करें।4 लेटेस्ट बॉलीवुड डिजाइन वाले मांग टीका, आपके श्रृंगार में लगा देंगे चार चांद
आप रंगोली में बेला, रजनीगंधा, आंकड़े के फूल और मेरीगोल्ड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
फ्लोटिंग रंगोली
आप केवल फर्श पर ही नहीं बल्कि पानी में भी रंगोली बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले फ्लोटिंग डेकोरेटिव आइटम्स को लाकर घर पर उन्हें एसेम्बल करके पानी में डाल कर रंगोली तैयार कर सकती हैं।
आप चाहें तो फूलों से भी फ्लोटिंग रंगोली तैयार कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों