herzindagi
street market in dadar mumbai

ये हैं मुंबई के फेमस स्ट्रीट मार्केट, कपड़े ही नहीं जूते-चप्पल भी मिलते हैं बहुत सस्ते

मुंबई में कई ऐसे स्ट्रीट मार्केट हैं, जो कई साल पुराने हैं। इन मार्केट्स में आप अपनी जरूरत की चीजों को सस्ते दामों में खरीद सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-02-05, 18:28 IST

सपनों का शहर मुंबई सबसे महंगी जगहों में से एक है। यही नहीं ये शहर दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में गिना जाता है। बता दें कि यहां का स्ट्रीट फूड और स्ट्रीट मार्केट दुनियाभर में काफी मशहूर है। हजारों की भीड़ वाले इन स्ट्रीट मार्केटों में सस्ते कपड़े, जूते चप्पल और अन्य चीजें मिलती हैं। अगर आपको भी स्ट्रीट मार्केट्स में खरीदारी करना बहुत पसंद है तो यहां जा सकती हैं।

वहीं कोरोना महामारी आने के बाद इन स्ट्रीट मार्केट्स पर काफी गहरा असर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद लोग खरीदारी के लिए यहां आते रहते हैं। सड़कों के किनारे बसे इन स्ट्रीट मार्केटों में पुरानी से पुरानी चीजें सस्ते दामों में मिलती हैं। मुंबई की ये लोकल दुकानें काफी पुरानी है, लेकिन कपड़े और अन्य चीजें लेटेस्टमिलती हैं।

  • हिल रोड

street market

मुंबई के बांद्रा में स्थित हिल रोड मार्केट काफी पॉपुलर है। अगर आप फैशनिस्टा हैं और समय-समय पर एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो यहां मार्केटिंग कर सकती हैं। वहीं महिलाओं को यहां खरीदारी करना बहुत पसंद है। आम दिनों में यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेंडी आउटफिट, स्टाइलिश फुटवियर या फिर ज्वैलरी आदि चीजें यहां खूब मिलती हैं। सस्ते दामों पर यहां आसानी से खरीदारी की जा सकती है।

  • हिंदमाता मार्केट

himdata market

अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं तो हिंदमाता मार्केट परफेक्ट प्लेस है। सस्ते दामों पर यहां लहंगा, शेरवानी, साड़ी या अन्य रेडिमेट ड्रेस आसानी से मिल जाएंगे। वेडिंग सीजन में हिंदमाता मार्केट में काफी भीड़ देखने को मिलती है, जहां कम दामों में एथनिक कपड़े आसानी से खरीदे जा सकते हैं। मुंबई का ये मार्केट काफी पुराना है दिवाली या फिर अन्य त्योहारों पर भी लोग यहां खरीदारी करने खूब आते हैं।

इसे भी पढ़ें:DIY: इस आसान तरीके से गेंदे के फूल से घर पर बनाएं कीड़ों को मारने वाला स्प्रे

  • चोर बाजार

chor bazar

मुंबई का चोर बाजार पहले किसी और नाम से जाना जाता था। दरअसल शुरुआत में इसे शोर मार्केट कहा जाता था, क्योंकि यहां लोगों की भीड़ और शोर काफी होती थी। इस वजह से अंग्रेजों ने इसे शोर मार्केट कहना शुरू कर दिया था। हालांकि समय के साथ इस मार्केट में भी भीड़ बढ़ती चली गई। गैजेट, घड़ी, एंटिक, जूते, विंटेज इंस्ट्रूमेंट जैसी चीजें यहां काफी मिलती हैं। साउथ मुंबई में बसा ये मार्केट काफी पुराना स्ट्रीट मार्केट है, जहां लोग खरीदारी के लिए अक्सर जाते हैं।

  • कोलाबा मार्केट

colaba market

मुंबई का कोलोबा मार्केट काफी दूर तक फैला हुआ है। इस स्ट्रीट मार्केट में आपको तरह -तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। आप ज्वैलरी या फिर हैंडमेड क्राफ्ट की चीजें खरीदना चाहती हैं तो यहां जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। घर की सजावट के लिए सामान हो या फिर ज्वैलरी खरीदना हो इस मार्केट में सस्ते दामों में आसानी से खरीदारी कर सकती हैं। खास बात है कि इस स्ट्रीट मार्केट में खाने-पीने की चीजें भी खूब मिलती है, इसलिए लोग यहां आना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कांस्य से बनी मूर्तियों को साफ करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

  • फैशन स्ट्रीट

fashion street market

मुंबई का ये मार्केट किसी फैशनिस्टा के लिए परफेक्ट है। सस्ते दामों में कपड़े, सैंडल, एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि यहां बार्गेनिंग करना काफी मुश्किल काम है लेकिन अगर आप में यह क्वालिटी है तो आसानी से पॉकेट फ्रेंडली शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में छोटी-छोटी करीबन कई दुकाने हैं जहां जरूरत के कई सामान आसानी से मिल जाते हैं। अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है तो इन मुंबई के इन स्ट्रीट मार्केटों को एक्सप्लोर करना न भूलें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। होते हैं जो

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।