herzindagi
How do you clean grimy door handles

दरवाजे पर लगे हैंडल को इस ट्रिक से करें साफ

अगर आप दरवाजे पर हैंडल पर लगे दाग को हटाने का आसान तरीका खोज रही हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं कि कम समय में कैसे हैंडल को चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-27, 12:57 IST

How to clean door Handles: घर की सफाई हर किसी को पसंद होती है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में मौजूद हर एक समान साफ-सुथरा और चमकदार रहे। लेकिन ऐसा हर बार संभव नहीं हो पाता। घर फर्श और किचन की सफाई हम हर रोज करते हैं। लेकिन घर में हर एक छोटी चीज की सफाई हर रोज कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन एक परेशानी जो हर किसी को फेस करनी पड़ती है वो है दरवाजे पर लगे हैंडल का बार-बार गंदा होना। धूल और बार-बार पकड़ने की वजह से ये जल्दी ही गंदे हो जाते हैं। इन्हें साफ करना मुश्किल भरा टास्क होता है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इन्हें साफ कर सकती हैं।

तांबे और पीतल के हैंडल साफ करने का तरीका

how to clean metal door handel

हम सभी अपने घर को अलग लुक देने के लिए न सिर्फ दीवारों और कमरे के डेकोरेशन पर काम करते हैं बल्कि दरवाजों का भी परफेक्ट चुनाव करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर के दरवाजे पर तांबे या पीतल का हैंडल लगा है तो इन्हें साफ करने के लिए यह नुस्खा अपनाएं।

इसे भी पढ़ें- कारपेट से आने लगी है स्मेल, इन 3 तरीकों से करें साफ

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच मैदा, 1 चम्मच विनेगर और नमक लेकर उन्हें आपस में मिलाएं। अब इस मिश्रण को हैंडल पर लगाकर रगड़े। रगड़ने के बाद 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गर्म पानी से धुलकर साफ कर कपड़े की मदद से पोछें।

क्रोम और निकल के हैंडल को साफ करने का तरीका

how to clean nikkel door handel

अगर आपके घर के दरवाजे पर क्रोम और निकल के हैंडल लगे हैं तो उनकी सफाई के लिए अपनाएं ये तरीका। रोजाना सफाई करने पर इनकी चमक गायब हो सकती हैं। इसे साफ करने के लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच डिश वाश मिलाएं और घोल तैयार करें। इस घोल में कॉटन के कपड़े को डालकर गिला करें। अब इस कपड़े की मदद से हैंडल को पोंछ कर साफ करें। (पेंट की बाल्टियों का ऐसे करें रीयूज)

इसे भी पढ़ें-बोतल के ढक्कन में जमी गंदगी नहीं हो रही है साफ, करें ये 3 उपाय

स्टील के हैंडल साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीका

how to clean door handel

अगर आपके दरवाजे पर स्टील का हैंडल लगा है तो इसे आज लिक्विड डिश वॉश की मदद से साफ कर सकती हैं। इस लिक्विड को बनाने के लिए पानी में डिशवॉश को घोले। अब इस घोल को हैंडल पर लगाकर सॉफ्ट स्क्रब की मदद से साफ करें। (गंदे मोजे को ऐसे करें साफ)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Sutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।