
Why Do Sauce Pans Have Holes In Handles: खाने बनाने के लिए अलग-अलग तरीके के बर्तन इस्तेमाल करते हैं। पहले जहां गिने-चुने 2-4 बर्तन हुआ करते थे। वहीं अब वर्तमान में चाय बनाने से लेकर दाल में छौंक लगाने के लिए अलग बर्तन हैं। आमतौर पर हम किचन में काम करते समय बर्तनों की बनावट पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन उनके पीछे भी विज्ञान और समझदारी छिपी होती है। इसके बाद भी बर्तन से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिसके बारे में लोगों को आज भी नहीं पता है। इसी में से एक है पैन के हैंडल में बने होल के पीछे का कारण। हम में से अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि यह छेद केवल पैन को दीवार पर किसी कील के सहारे टांगने के लिए बनाया गया है।
किचन के बर्तनों की डिजाइनिंग बहुत सोच-समझकर की जाती है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैन के हैंडल के किनारे पर होल क्यों किया जाता है?

पैन के हैंडल के किनारे पर बने होल के पीछे का मुख्य कारण चम्मच या करछुल रखने के लिए होता है। खाना बनाते वक्त जो सबसे बड़ी दिक्कत होती है वह है चम्मच या स्पैटुला से सब्जी चलाने के बाद उसे कहां रखें।
अगर उसे पैन के अंदर छोड़ दें, तो वह गर्म हो जाता है, और अगर बाहर किसी प्लेट या स्लैब पर रखें, तो वहां गंदगी फैलती है। बता दें कि हैंडल का यह छेद दरअसल एक होल्डर की तरह काम करता है। आप चम्मच के पिछले हिस्से को इस छेद में फंसाकर खड़ा कर सकते हैं।
इससे चम्मच से टपकने वाली ग्रेवी या तेल सीधा पैन के अंदर ही गिरता है। किचन काउंटर गंदा नहीं होता और चम्मच का हैंडल भी ठंडा रहता है।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Storage Tips: किचन को साफ दिखाने से लेकर सामान को व्यवस्थित रखने तक, ये 5 हैक्स आएंगे काम
किचन में खाना बनाते वक्त अक्सर जगह के कमी होती है, जिसे आमतौर पर लोग चीजों को समेट-समेट कर स्पेस बनातेहैं। अब ऐसे में पैन के हैंडल पर छेद होने से आप पैन को हुक पर टांग सकते हैं।
इससे न केवल शेल्फ में जगह बनती है, बल्कि धोने के बाद पैन जल्दी सूख भी जाता है। टांगने से पैन के अंदर पानी जमा नहीं होता, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहता है।

मैन्युफैक्चरिंग के दौरान हैंडल को पकड़ने या आकार देने के लिए होल एक एंकर पॉइंट का काम करता है। साथ ही, यह हैंडल के वजन को भी हल्का रखने में मदद करता है, जिससे पैन को उठाना और संतुलित करना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- किचन में रखा ये सामान हो सकता है कबाड़, तुरंत निकालकर फेंके
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।