herzindagi
best clothe drying tips in rainy season

Clothes Drying Tips: बारिश के मौसम में बिना प्रेस के इस तरह सुखाएं कपड़े, हो जाएंगे पहनने लायक

बरसात के मौसम में कपड़े सुखाना बहुत मुश्किल काम होता है। बादल छाए रहने के कारण कपड़े सूखने में काफी समय लगता है। अगर कपड़े रोजाना न धोए जाएं तो उनमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में हर दिन कपड़े धोने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।  
Editorial
Updated:- 2024-07-01, 18:45 IST

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इस साल जिस तरह से देश के कई हिस्सों में तापमान था, उसके बाद से तो हर किसी को बस मानसून का ही इंतजार था। लेकिन बारिश होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे सड़के पानी से भर जाना, हर तरफ कीचड़, कपड़े नहीं सूखना और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक लगना। लेकिन अगर गर्मी से बचना है, तो इतनी परेशानी झेलनी ही पड़ेगी। भले ही हम आपकी और कोई परेशानी खत्म कर पाएं। लेकिन कपड़े सुखाने की चिंता को खत्म कर सकते हैं।

कई लोग हैं, जो गीले कपड़े को सुखाने के लिए प्रेस का यूज करते हैं, लेकिन इससे कपड़ों में से अजीब से बदबू आने लगती है। अब आपको कपड़े सुखाने के लिए प्रेस की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

गीले कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं

 clothes dryin

  • अगर आप एक ही दिन कपड़े को सुखाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। 
  • सबसे पहले आप कपड़े धोने के बाद इसे बाथरूम में ही लटके रहने दें। आप करीब 1 घंटे तक कपड़े को ऐसे ही छोड़ दें। इससे सारा पानी बह जाएगा। 
  • इसके बाद बचे हुए पानी को हाथों से निचोड़ लें। 
  • अब इसे 3 से 4 बार झटके, ताकी बचा हुआ पानी अच्छे से झड़ जाए
  • अगर आपके पास वॉशिंग मशीन नहीं है, तो भी आप कपड़े सुखा सकते हैं। 
  • कपड़ों को हाथों से निचोड़ने के बाद आप इसे अपने घर के सबसे गर्म कमरे में लटका दें। 
  • आप कमरे में रस्सी भी बांध सकते हैं। अगर आपके पास एक ही रूम है, तो परेशान न हो।
  • आप कपड़ों को रात में सुखाएं, क्योंकि रात में सभी सो रहे होते हैं, तो आपको परेशानी नहीं होगी। 
  • आप कमरे में रस्सी बांधे और कपड़े को कमरे में लटका दें। 
  • रात में उठ कर कपड़े को एक बार पटल दें।
  • पूरी रात कमरे में पंखा चलते रहेगा और कपड़े सूख जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- कूलर की हवा से कमरे में नहीं होगी उमस, बस चलाने से पहले फॉलो करें ये 3 हैक्स

 

 

मानसून में कपड़े सुखाने का आसान तरीका

drying clothes

  • आप अपने गीले कपड़ों को किचन में भी सुखा सकते हैं। 
  • हालांकि इसके लिए आपको रात का समय चुनना होगा। 
  • किचन का सभी काम, जैसे खान और सफाई होने के बाद आप यहां रस्सी  बांध सकते हैं। 
  • किचन खाना बनाने की वजह से गर्म रहता है, इसलिए यहां कपड़े सुख जाएंगे। 
  • हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि गैस बंद रखें और खाना बनाने के बाद ही कपड़े वहां टांगे। 
  • जिनके पास केवल 1 ही रूम और किचन है, उनके लिए यह टिप्स काम आएंगे। 
  • बारिश के मौसम के हैक्स आपके काम आएंगे।

इसे भी पढ़ें- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स

इन चीजों से सुखाएं गीले कपड़े

clothes

  • इसके अलावा आप कपड़ों को हेयर ड्रायर, प्रेस और हीटर से भी सुखा सकते हैं। आपको इनके सूखने तक मेहनत नहीं करनी है। रात में आप हल्का ड्रायर कपड़ों पर मार दें, इसके बाद इसे पंखे वाले कमरे में लटका दें। इससे सुबह कपड़े आपको सूखे हुए मिलेंगे। 
  • हीटर का यूज आप 1 से 2 घंटे ही करें। इसके बाद आप कमरे में पंखा चला दें। इससे कपड़े सुख जाएंगे। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।