स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है लखनऊ शहर का यह बाजार, कभी नहीं गए तो अब हो आइए!

अगर आप लखनऊ घूमने जाएं तो शहर के फेमस कपूरथला मार्केट के स्ट्रीट फूड जॉइंट्स का लुत्फ उठाना न भूलें। कुछ ऐसे लोकप्रिय जॉइंट्स के बारे में इस आर्टिकल में जानें।

best street food joints in kapoorthala lucknow

मुस्कुराइए जनाब...आप लखनऊ में हैं!लखनऊ जाने वाले अक्सर ये लाइन बड़ी सुनते होंगे। यह शहर है ही ऐसा कि यहां बिना मुस्कुराए आप रह नहीं सकते हैं। लखनऊ के लिए एक बात और फेमस है। ऐसा कहा जाता है कि अगर यहां आकर आपने चिकन न खाया और पहना, तो क्या किया? ये शहर अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए जाना जाता है। टुंडे कबाब तो यहां के देश भर में फेमस हैं।

आज हम आपको लखनऊ के जिस मार्केट में लेकर जा रहे हैं, वो कपूरथला मार्केट है और इसके आसपास ऐसे कुछ जबरदस्त फूड जॉइंट्स हैं, जिन्हें आपको भी एक्सप्लोर करना चाहिए।

गोकुल्स का स्पेशल मदुरई डोसा

न केवल मसालेदार आलू की स्टफिंग के साथ बल्कि कटे हुए प्याज़ और टमाटर की एक्स्ट्रा टॉपिंग वाला इनका डोसा इस मार्केट की पहचान है। लखनऊ में आकर अगर आपको साउथ इंडियन खाने का मन कर जाए, तो इस जॉइंट के मुंह में पानी लाने वाली डिशेज बेस्ट विकल्प हैं। यहां डोसा केवल 50 रुपये में मिलता है। यह डोसा स्टॉल अनलिमिटेड सांभर और सुपर यम नारियल चटनी के लिए प्रसिद्ध है।

समय: दोपहर 2 बजे से देर रात तक

स्थान: इंडसइंड बैंक के पास, कोब्बलर शोरूम के सामने

kapoorthala street foods

पानी बताशे और टिक्की कॉर्नर

पानी बताशे के एक जैसे स्वाद को चखकर बोर हो गए हैं, तो अब कपूरथला की सड़कों को एक्सप्लोर करना न भूलें। यहां यह स्टॉल अपने स्वादिष्ट पानी के लिए लोकप्रिय है। ये 15 तरह के फ्लेवर्स और चटनी परोसने के लिए फेमस है। यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको खुश होने की एक और वजह मिल सकती है, क्योंकि उनके मेनू में चॉकलेट से लेकर अनानास के स्वाद वाले बताशा सब कुछ है।

समय: शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: सहारा भवन, आर्चीज गैलरी के पास, लखनऊ

इसे भी पढ़ें: भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?

नुक्कड़ कैफे

कपूरथला चौराहा की यह जगह वास्तव में बेस्ट प्लेस में गिनी जाती है। यहां चाय, कॉफी, शेक, चिलर और कुछ लिप-स्मैकिंग मैगी और सैंडविच की विभिन्न वैरायटी परोसी जाती हैं। यह न केवल 100 रुपये से कम में अपने पेट को संतुष्ट करने के लिए एक शानदार जगह है, बल्कि आप यहां बैठकर अपने दोस्तों के साथ मजे से गप्पे-शप्पे मार सकते हैं।

समय: सुबह 10 से रात 9 बजे तक

स्थान: प्रगति बाजार के पास कपूरथला चौराहा

kebab corner in kapoorthala market lucknow

देवा फूड मार्ट में वेज कबाब पराठा

क्या आप शाकाहारी और कबाब प्रेमी दोनों हैं? अरे तो चिंता मत कीजिए, ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। सालों से चली आ रही यह अद्भुत जगह, कुरकुरे पराठे में लिपटे वेज कबाब परोसने के लिए लोकप्रिय है। अगर आप कपूरथाला जा रहे हैं, तो ये वेज कबाब पराठा खाना न भूलें (ट्रेडिशनल मुगलई फूड्स)।

समय: सुबह 11 बजे से देर रात तक

स्थान: आरिफ चैंबर 1, प्रगति मार्केट से सटा हुआ

कुल्हड़ वाला

एक छोटा सा फूड ट्रक कुल्हड़ वाला पिछले कुछ समय से अलीगंज की सड़कों पर सुर्खियां बटोर रहा है। अगर आपको कुल्हड़ वाली चाय पसंद है, तो इस जगह को ज़रूर ट्राई करें। वे कुल्हड़ में चाय ही नहीं, लस्सी भी परोसते हैं! उनके मेनू में कुछ समय पहले मोमोज और मैगी भी शामिल किया गया था। आप इन स्नैक्स का मजा भी ले सकते हैं।

समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

स्थान: कपूरथला चौराहा में, एसबीटी एटीएम के सामने

इसे भी पढ़ें: भारत के इन टॉप स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राई


अब इन स्पॉट्स को आप भी अपनी लिस्ट में शामिल करें और अगली दफा यहां अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना न भूलें। अगर इसके अलावा आपको कोई और जॉइंट पसंद है, तो वो हमारे आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP