खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये 9 ट्रेडिशनल मुगलई फूड्स 

आज हम आपको कुछ ऐसे मुगलई फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप डिनर में ट्राई कर सकती हैं।
Shadma Muskan

जब हम मुगल साम्राज्य की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में मुगल बादशाहों के नाम, साम्राज्य, स्मारक आदि के नाम आते हैं। क्योंकि प्राचीन काल से लेकर अब तक भारत में मुगलों द्वारा बनाए गए मकबरे, भवन और किले आज भी मौजूद हैं, जो बेहद खास और खूबसूरत हैं। लेकिन आज हम आपको उन प्राचीन मुगलई व्यंजनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें बादशाह बड़ी शौक के खाया करते थे। क्योंकि आज भी कई ऐसे मशहूर मुगलई व्यंजन हैं, जिन्हें लोग बेहद शौक से खाते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे शाही व्यंजनों के बारे में, जो मुगल साम्राज्य के दौरान अस्तित्व में आए। 

1 नरगिस कोफ्ता

नरगिस कोफ्ता एक प्राचीन और मुगलई नॉन-वेज व्यंजन है, जिसे मीट, मसाले और अंडे की सहायता से तैयार किया जाता है। ये व्यंजन आम कोफ्ता की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट और जायकेदार होता है। इसे बहुत से लोग मुगलई कोफ्ता के नाम से भी जानते हैं। इस व्यंजन को बनाने के लिए कोफ्ते के मिश्रण को उबले हुए अंडे में भरकर तैयार किया जाता है। 

2 मटन बिरयानी

आज बिरयानी किसे पसंद नहीं है भला और आप भी यकीनन बिरयानी लवर होंगे। आपने मटन बिरयानी से लेकर चिकन बिरयानी खाई होगी लेकिन क्या आपको पता है कि बिरयानी एक मुगलई व्यंजन है, जिसे बादशाह अपने व्यंजनों में शामिल किया करते थे और बड़ी चाव से खाते थे। बादशाह मटन बिरयानी को शाही अंदाज में बनाया करते थे। 

3 मुगलई पराठा

मुगलई पराठा प्राचीन मुगलई फूड है लेकिन अब एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जो पश्चिम बंगाल में खूब पसंद किया जाता है। यह पराठा प्रोटीन से भी भरपूर होता क्योंकि, इसे बनाने में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। मुगलई पराठे में जिन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है वो सभी घर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेकफास्ट में बनाना चाहती हैं पराठा तो मुगलई पराठा ट्राई करें,जानें रेसिपी

4 मटन सीक कबाब

इंडियन स्नैक्स में सीक कबाब सबसे पॉपुलर है, जिसे हरी चटनी और प्याज के साथ खाया जाता है। लोग सीक कबाब को कई तरह से बनाते हैं जैसे वेज कबाब, मटन कबाब, चिकन कबाब आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि सीख कबाब खाने और बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। जी हां, मुगल काल में सीक कबाब को बड़े चाव से बनाया और खाया जाता था। लेकिन आज यह लोगों का सबसे लोकप्रिय व्यंजन बन गया है। 

5 मुगलई पुलाव

अगर आप डिनर में कुछ अच्छा बनाना चाह रही हैं, तो आप मुगलई पुलाव बना सकती हैं। यह पुलाव वेज लोगो को लिए काफी  पसंदीदा व्यंजन है। बता दें कि मुगलई पुलाव को लोग कई तरह से बनाते हैं। बहुत- से लोग इसे वेज बिरयानी, वेज पुलाव, तहरी आदि के नामों से भी जानते हैं। लेकिन इन सभी पुलाव को अलग- अलग तरह के बनाया जाता है जैसे बहुत से लोग पुलाव को सादा बनाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे मलासेदार तरीके से बनाते हैं।

6 निहारी मटन

निहारी एक फारसी शब्द है, जिसे पाकिस्तान, बांगलादेश में आदि में काफी मशहूर है। इसे भारत में भी कई तरह से बनाया जाता है जैसे मटन निहारी, चिकन निहारी, निहारी आदि। कहा जाता है कि निहारी मुगल साम्राज्य का प्रमुख व्यंजन था, जिसे लोग दोपहर में नमाज के बाद नान के साथ खाया करते थे। हालांकि, निहारी अब ज्यादा पुरानी दिल्ली में काफी मशहूर है, जिसे अदरक और नींबू के साथ सर्व किया जाता है। 

7 चिकन कोरमा

चिकन कोरमा एक फेमस व्यंजन है, जिसे लोग तंदूर की रोटी के साथ खाते हैं। साथ ही, चिकन कोरमा मुसलमानों का सबसे लोकप्रिय डिश है। इसे लोग चिकन का सालन के नाम से भी पुकारते हैं। लेकिन भारत में चिकन का कोरमा तरह- तरह से बनाया जाता है जैसे- चिकन लाल कोरमा, चिकन दही कोरमा आदि। इसे घर पर भी बनाना बहुत आसान है लेकिन ज्यादातर लोग देग में बनाते हैं। 

8 शामी कबाब

आपने वेज से लेकर नॉन वेज शामी कबाब खाए होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक मुगलई ट्रेडिशनल डिश है। इसे लोग चावल, रोटी, नान से साथ प्याज और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। आप मटन और चने की दाल के शामी कबाब बना सकती हैं। शामी कबाब की यह डिफरेंट रेसिपी यकीनन आपको बेहद पसंद आएगी। 

इसे ज़रूर पढ़ें- घर में ही बनाएं एकदम परफेक्ट शामी कबाब, बस अपनाएं ये टिप्स

9 शाही टुकड़ा 

इन डिशेज के अलावा, शाही टुकड़ा भी एक मुगलई व्यंजन है, जिसे खाने के बाद डेजर्ट को तौर पर सर्व किया जाता है। आपको बता दें कि शाही टुकड़ा ब्रेड, मलाई और देसी घी की सहायता से बनाया जाता है। यह डेजर्ट में सबसे महंगे व्यंजनों में से एक है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप शाही टुकड़े की यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। 

आप भी इन मुगलई व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Mughlai Recipes Mughlai veg biryani Food Review Traditional Food