भारत कई संस्कृतियों को अपने में समेटे हुए हैं। यहां पर विभिन्न राज्यों के लोग अपने काम व पढ़ाई के चलते वह दूसरे राज्यों में रहते हैं। लेकिन दूसरे राज्य में रहते हुए वह अपनी संस्कृति व खाने को काफी मिस करते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी विभिन्न राज्यों से लोग रहने के लिए आते हैं। यहां पर बंगाली लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, लेकिन यहां पर उन्हें ऑथेंटिक बंगाली फूड का स्वाद नहीं मिल पाता।
बंगाल में लोग रसगुल्ला से लेकर शुक्तो व माछेर झोल जैसे कई ऑथेटिंक फूड खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन दिल्ली में रहते हुए आप शायद इन ऑथेंटिक फूड को खाने को तरसते हों। हालांकि, आपको अपने टेस्ट बड के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली में ऐसे कई रेस्त्रां हैं, जो ऑथेंटिक बंगाली फूड को सर्व करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे रेस्त्रां के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप ऑथेंटिक बंगाली फूड का स्वाद चख सकते हैं-
अगर आप राजधानी में रहते हुए बेस्ट कोलकाता फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नेहरू प्लेस में स्थित इस रेस्त्रां में अवश्य जाना चाहिए। ओह! कलकत्ता प्रामाणिक बंगाली भोजन परोसता है और नेहरू प्लेस के अलावा इसका आउटलेट गुड़गांव में भी स्थित है। यहां पर आपको कुछ बेहतरीन कोलकाता फूड को चखने का मौका मिलेगा। सरसों में पकाई गई मछली और झींगे से लेकर कोशा आम और टमाटर और गुड़ की चटनी तक, आप बहुत लोकप्रिय बंगाली व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।
अलकनंदा में स्थित यह रेस्टोरेंट दिल्ली के बंगालियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर ना केवल आपको मछली की मदद से बनने वाले कुछ बेहतरीन कोलकाता डिशेज को चखने का मौका मिलेगा। बल्कि यहां की बंगाली शाकाहारी डिशेज जैसे मोचर घोंटो, दाल-आलू भाजा और फूल-कोपीर दाल आदि भी उतनी ही डिलिशियस है। सिटी ऑफ़ जॉय में खाने का स्वाद चखते-चखते यकीनन आप खुद को बंगाल में ही महसूस करेंगे।
जब बात बिरयानी की होती है तो अमूमन लोग लखनऊ और हैदराबाद की बिरयानी की ही बात करते हैं। लेकिन कोलकाता की बिरयानी की बात ही अलग होती है। (चावल के शौकीन लोगों को जरूर जाननी चाहिए भारत की इन फेमस बिरयानी के बारे में) चित्तरंजन पार्क में कोलकाता बिरयानी हाउस पश्चिम बंगाल की राजधानी की सबसे प्रामाणिक कोलकाता बिरयानी परोसता है। मटन या चिकन के अच्छी तरह से पकी हुई बिरयानी हर बंगाली फूड लवर को अपना दीवाना बनाती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-नॉन-वेज लवर्स को मुंबई के इन रेस्त्रां को जरूर करना चाहिए एक्सप्लोर
यह विशेष रूप से एक बंगाली रेस्तरां है, जो बेहद ही डिलिशियस बंगाली डिश सर्व करता है। यहां पर एक इलिश बिरयानी भी है और बेगुन इलिश आपको उस तरह की याद दिलाएगा जो मां घर में बरसात के दिनों में बनाती है। अगर आप दिल्ली में रहते हुए अपने बंगाली फूड को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते हैं तो आपको इस रेस्त्रां में अवश्य विजिट करना चाहिए।
बिजोली ग्रिल के शहरभर में ही चार आउटलेट्स हैं। यहां पर दाम काफी रिजनेबल हैं और खाने में भी आपको कई विकल्प मिलेंगे। जिसके कारण आप दिल्ली में रहते हुए कई बंगाली व्यंजन टेस्ट कर सकते हैं। बिजोली ग्रिल की दाब चिंगरी (नारियल के अंदर पका हुआ झींगे) और आलू पोस्टो (खसखस में पका हुआ आलू) का स्वाद बेमिसाल होता है। इस आउटलेट की खासियत यह है कि नियमित बंगाली मछली और शाकाहारी व्यंजनों के अलावा, यह स्थान कुछ ऐसे व्यंजन परोसता है जिनके बारे में शायद आपको ना पता हो। लेकिन इन डिशेज बंगाल के हर घर में पकाया जाता है- जैसे मुइथा और झाल।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली के पंजाबी बाग में ये 5 कैफे हैं काफी अफॉर्डेबल, जरूर करें एक्सप्लोर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।