herzindagi
Main Jalandhar best food in hindi

जालंधर के इन रेस्टोरेंट में टेस्टी फूड के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

अगर आप जालंधर में टेस्टी फूड के साथ एक अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आप इन रेस्त्रां में जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-06-25, 12:05 IST

पंजाब कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है और उनमें से एक भोजन भी है। पंजाब के लोग खुद खाने-पीने के जितने शौकीन होते हैं, दूसरों को भी वह उतनी ही चाव से खिलाते हैं। पंजाब के हर शहर में आपको खाने का एक अद्भुत स्वाद मिलेगा। खासतौर से, अगर आप जालंधर में हैं और अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जालंधर में खाने के लिए अच्छी जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां पर आपको एक या दो नहीं, बल्कि कई बेहतरीन रेस्त्रां मिलेंगे, जहां पर आपको लजीजदार भोजन खाने को तो मिलेगा ही, साथ ही आप उन रेस्त्रां में एक अच्छा वक्त भी बिता पाएंगी। इतना ही नहीं, जालंधर में आपको साउथ इंडियन से लेकर इटालियन तक तरह-तरह के व्यंजन मिल जाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जालंधर में स्थित कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको भी एक बार तो जरूर जाना चाहिए-

बारबेक्यू नेशन

inside  nation

बारबेक्यू नेशन एक पॉपुलर ग्लोबल चेन है, जो अपने लिप स्मैकिंग ग्रील्ड फूड के लिए जानी जाती है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों में ही कई बेहतरीन डिलिशियस ऑप्शन चुन सकती हैं। बारबेक्यू नेशन का बुफे उन स्पेशलिटीज में से एक है जिसके लिए लोग यहां आते हैं। यहा के स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स व डेसर्ट तक, सब कुछ इतना स्वादिष्ट है कि आप उसे बार-बार खाना चाहेंगे। बारबेक्यू नेशन की एक खासियत यह भी है कि उनके पास इतने अलग-अलग प्रकार के स्टार्टर हैं कि आप खुद को हॉगिंग से रोक नहीं पाएंगे। अगर जालंधर में बेहद डिलिशियस फूड के साथ एक अच्छा वक्त बिताने के लिए बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो यकीनन बारबेक्यू नेशन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह रेस्त्रां जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित है।

बाबा चिकन

inside  baba chicken

जब पंजाब में खाने की बात हो और चिकन का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यदि आप अपने जीवन का सबसे अच्छा चिकन खाना चाहते हैं, तो जालंधर में बाबा चिकनपर जाएं। यह जालंधर के सबसे लोकप्रिय रेस्तरां में से एक है जहां स्थानीय लोग शानदार नॉर्थ इंडिया के मील का आनंद लेने आते हैं। बाबा चिकन दशकों से जालंधर के लोगों की सेवा कर रहे हैं और स्वाद और सेवा के मामले में हमेशा एक जैसे रहे हैं। जालंधर में आप इस जगह को मिस नहीं कर सकते, खासकर अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं। यह जगह इतनी अच्छी है कि इसने कई अन्य शहरों में भी अपनी ब्रांचेस खोली हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-पावागढ़ के निकट इन बेहतरीन जगहों को एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

लव इटली

inside  itli

अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें इटैलियन फूड बेहद पसंद आता है तो लव इटली जालंधर के सबसे अच्छे रेस्तरां में से एक है जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के पिज्जा और पास्ता चखने को मिलेंगे। चूंकि यह एक बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां है, इसलिए आपको इस जगह का माहौल बेहद पसंद आएगा। इस जगह की एक भी चीज ऐसी नहीं है, जो आपको पसंद ना आए। यह लंच या डिनर के लिए एक आदर्श स्थान है। आप इस जगह पर अपने दोस्तों को बर्थडे ट्रीट भी दे सकते हैं।

हेडक्वार्टर

inside  hard water

जालंधर के न्यू जवाहर नगर में गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम के पास स्थित हेडक्वार्टरर सचमुच अच्छे भोजन और अच्छे समय के लिए आपका हेडक्वार्टर होना चाहिए। यह स्थान 10 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है और वास्तव में इन दस वर्षों में हर मानक पर खरा उतरा है। इस जगह का वातावरण अद्भुत है और भोजन भी बेहद स्वादिष्ट है। आप यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप यहां बात करने और खाने में आसानी से घंटों बिता सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- हॉन्टेड है हिमाचल प्रदेश का ये ख़ूबसूरत टाउन, इससे जुड़ी हैं अजीब कहानियां

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik,googleusercontent.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।