रमजान का पाक महीना चल रहा है, दिन भर रोजा रखने के बाद शाम में इफ्तार की दावत सजती है। दिन भर रोजा रख मुस्लिम भाई बहन, शाम में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। दिन भर भूखे-प्यासे रह रात के वक्त लोग खास भोजन के साथ रोजा खोलते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग शाम के वक्त अच्छी चीज खाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में यदि आपको नॉनवेज खाना बहुत पसंद है और आप अपने इफ्तार को स्वादिष्ट चीजों के साथ खास बनाना चाह रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको जामा मस्जिद के कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से आपको नॉनवेज डिश ट्राई करना चाहिए।
अल जवाहर जामा मस्जिद के करीब एक फेमस फैमिली रेस्तरां हैं, जहां आप देर रात तक कभी भी नॉनवेज खाने का मजा ले सकते हैं। इस रेस्तरां में चिकन और मटन से तैयार स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। यहां जाएं तो आप चिकन चंगेजी का स्वाद जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: रमजान में जामा मस्जिद के अलावा इन जगहों पर जाकर कर सकते हैं पेट पूजा
कुरैशी कबाब कॉर्नर जामा मस्जिद के पास स्थित सबसे फेमस कबाब कॉर्नर में से एक है (कबाब बनाने के आसान टिप्स)। यहां आपको स्वादिष्ट सॉफ्ट और रसदार कबाब का स्वाद चखने को मिलेगा। जामा मस्जिद के पास यह दुकान मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के सामने है।
निहारी का नाम सुन मुंह में आ रहा है पानी? तो आपके लिए जामा मस्जिद की एक खास दुकान का पता लाए हैं। जामा मस्जिद के पास शबाराती निहारी वाले के पास आपको बेहद स्वादिष्ट निहारी का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आपको मांस के अलावा, मछली के व्यंजन भी यहां बेहद स्वादिष्ट मिलते हैं।
चिकन खाने के शौकीन हैं, तो यह दुकान आपके चिकन की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट जगह है। जामा मस्जिद के पास स्थित इस फूड प्लेस में आपको कुरकुरे और फ्राइड चिकन खाने को मिलेगा। चिकन के अलावा यहां की फ्राइड फिश जरूर ट्राई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली में लें इफ्तार का मजा, शहर को घूमते हुए देखें रमजान की रौनक
रमजान के दौरान कल्लन स्वीट्स के यहां खासतौर पर कीमा समोसा तैयार किया जाता है। यह समोसा सिर्फ रमजान के दौरान रोजा रखने वालों की जरूरतों को देखते हुए बनाया जाता है। यहां एक समोसा 30 रुपये में मिलाता है और वह भी पूरा चिकन से भरा हुआ होता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।