
सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक रेसिपी वायरल होती रहती है। इसी में से एक है कोरियन स्ट्रीट फूड Gil Gamja। यह कोरियन डिश इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है। दरअसल, गमजा का मतलब आलू होता है और कोरिया में आलू से बने स्नैक्स बहुत पसंद किए जाते हैं। यह डिश बाहर से सुपर क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट होती है। इसकी खासियत यह है कि यह कम सामान में झटपट तैयार हो जाती है। अगर आप घर बैठे कुछ नया और विदेशी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है। नीचे देखें गिल गमजा बनाने की आसान रेसिपी।

इसे भी पढ़ें- K-Food के हैं शौकीन, ट्राई करें वेज किम्ची रेसिपी; आसान है बनाने का तरीका
कोरियन डिश Gil Gamja को आप न केवल नाश्ते के लिए बल्कि मेहमानों के आने या खास मौके पर भी बना सकती हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कोरियन स्ट्रीट फूड Gil Gamja बनाने की रेसिपी
आलू छीलकर उनके टुकड़े कर लें।
अब इन्हें 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं।
पूरी तरह नरम होने पर इन्हें प्लेट पर निकालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
ठंडा होने के बाद आलू को एक ब्लेंडर में डालें।
अब आलू का बारीक और चिकना पेस्ट बनाएं।
अगर जरूरत हो, तो पीसने में मदद के लिए पानी डालें।
आलू की प्यूरी को एक कटोरे में निकाल लें और इसमें नमक और कॉर्नफ्लोर डालें
अब इस मिश्रण को मिलाएं और तब तक गूंथें जब तक चिपचिपा आटा न बन जाए।
अगर आटा बहुत गीला लगे, तो थोड़ा और कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
इसके बाद तैयार आलू के आटे वाले मिश्रण को पाइपिंग बैग में भर लें।
दूसरी तरफ गैस ऑन कर कड़ाही रखें और तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद पाइपीन के निचले हिस्से को कैंची से काटें।
अब इसे छोटी-छोटी पकौड़ी की तरह तेल में गिराएं।
3–4 मिनट तक फ्राई करें, जब तक वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं।
अब उन्हें निकाल लें और पेपर टॉवल पर रखें।
इसके बाद कुरकुरी आलू की स्टिक्स को कटोरे में रखें।
ऊपर से मेयो सॉस डालकर सर्व करें।
इसके बाद इसे गरमा-गरमा चाय या ड्रिंक के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।