जब भी आगरा का नाम आता है तो हमें सिर्फ घूमने की जगहों के नाम याद आते हैं जैसे- ताजमहल, लाल किला आदि। साथ ही, आगरा में मुगल साम्राज्य द्वारा बनवाए गए कई मकबरे और महल भी मौजूद हैं जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
मगर क्या आपको पता है कि यहां ऐतिहासिक जगहों के अलावा, कुछ खाने-पीने की भी चीजें ऐसी मिलती हैं जो कहीं और नहीं मिलती जैसे- आगरा का पेठा, झाग आदि। हालांकि, आगरा में सिर्फ पेठा ही नहीं बल्कि वहां के और व्यंजन भी आपको लुभावने लग सकते हैं। वहीं, जब ट्रिप पर इतना खर्च हो रहा है तो खाने-पीने पर ध्यान देना भी तो जरूरी है।
अगर इन्हें नहीं खाया तो आपकी आगरा ट्रिप का एक्सपीरियंस फीका पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी खाने-पीने के लिए आगरा में बेस्ट रेस्टोरेंट्स तलाश जा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
वैसे तो आगरा के हर रेस्टोरेंट में आपको स्वादिष्ट मिल जाएंगे, लेकिन कहा जाता है कि आगरा में सबसे अच्छा खाना पेशावरी रेस्तरां में मिलता है। बता दें कि यह एक मुगलई रेस्टोरेंट है, जहां का नॉनवेज बेहद शानदार होता है। यहां के तंदूरी आइटम काफी स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन मुझे तंदूरी चिकन काफी अच्छा लगा था जिसे हरी चटनी और रूमाली रोटी के साथ परोसा जाता है।
वहीं, आप यहां के और भी फेमस व्यंजन मलाई, सिकंदरी रान, फिरनी, ब्रेड, दाल आदि को जरूर कर सकते हैं यकीनन सभी व्यंजन आपको पसंद आएंगे।
फेमस डिशेज- रसमलाई, सिकंदरी रान, फिरनी, ब्रेड, दाल।
लागत- 5,000 (दो लोगों के लिए)
पता-आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड, आगरा।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा
आप लक्ष्मी विलास को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं क्योंकि कहा जाता है कि मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती दुनिया को अपनी ओर खींचती है, तो दूसरी तरफ लक्ष्मी विलास के जायकेदार व्यंजनों की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है। (नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ)
बता दें कि यह रेस्टोरेंट दक्षिण भारतीय थीम से प्रभावित है, जहां आपको दाल और करी, ढोकला, चपाती और मिठाइयों के साथ परोसी जाने वाली थाली काफी पसंद आएगी। इस रेस्टोरेंट में सुबह से लेकर शाम तक जायकेदार कई तरह के व्यंजन, स्नैक्स परोसे जाते हैं।
फेमस डिशेज- सांभर राइस विद वड़ा, प्याज का उत्तपम, वड़ा सांभर आदि।
लागत- 2,000 (दो लोगों के लिए)
पता-50/ए, ताज रोड, सदर बाजार आगरा कैंट।
अगर आप आगरा में स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों की तलाश में हैं, तो द पाम बुर्ज में दोपहर या रात के खाने की योजना बना सकते हैं। यह आगरा का सबसे अच्छा लग्जरी रेस्टोरेंट माना जाता है। यहां की हबीबी सोया चाप, बटर गार्लिक झींगे और वेज आइटम्स लोगों को काफी पसंद हैं। अगर आपका बजट थोड़ा हाई है तो यहां जरूर जाएं।
वहीं, यह साउथ इंडियन फूड के शौकीनों के लिए भी बेस्ट रहेगा। इसके अलावा, आपको यहां मीठे में भी कई स्वादिष्ट आइटम मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से ऑर्डर कर सकती हैं।
फेमस डिशेज- हबीबी सोया चाप, बटर गार्लिक झींगे आदि।
लागत- 3,000 (दो लोगों के लिए)
पता- ग्वालियर रोड, आगरा।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली की 7 सबसे फेमस डिश, क्या आपने खाई है
आगरा में दोपहर बाद दिन ढलने के साथ शहर के तमाम इलाकों में स्ट्रीट फूड की दुकानें सजने लगती हैं, आप नीचे बताए गए इन स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।
आगरा की इन फेमस डिश को जानने के बाद अब आप तय करें कि जब आप आगरा जाएंगी तो कौन-कौन सी डिश खाना चाहेंगे। यह हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। वैसे तो हम यही कहेंगे कि आगरा की सभी फेमस डिश खाए बिना, आगरा को गुड बाय मत बोलना।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Imange Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।