herzindagi
best restaurants dor dinner date with wife

करवा चौथ से पहले अपनी वाइफ को किचन से रखें दूर और ले जाएं दिल्ली के इन बेस्ट रेस्टोरेंट्स में

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में दिल्ली के बेस्ट रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं जहां आप करवा चौथ से पहले आपने वाइफ को ले जा सकते हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 19:32 IST

महिलाएं कितना कुछ करती हैं आपके लिए और घर के लिए तो उनका भी हक बनता है कि आप भी उनके लिए कुछ करें। कुछ ही दिनों बाद करवा चौथ है और आपकी आपकी बीवी आपके लिए व्रत रखने वाली है। वैसे तो आप भी अगर उनके लिए यह व्रत रखें तो वह बहुत ही खुश हो जाएंगी।

लेकिन इस बार आप कुछ अलग करें।रोज रों घर के काम से महिलाएं थक जाती हैं ऐसे में उनका भी अधिकार है कि वह एक दिन काम न करें और अपने काम से ब्रेक लें। करवा चौथ के दिन तो महिलाओं का व्रत होता है। लेकिन आप करवा चौथ से पहले अपनी बैटर हाफ को दिल्ली के किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर कराने ले जा सकते हैं। आप हम आपको दिल्ली के कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं जहां आप जा सकते हैं।

Olive bar and restaurant

Olive bar and restaurant

महरौली के इस रेस्टोरेंट की खूबसूरती बयां भी नहीं कि जा सकती है। इतनी सुंदर एंट्रेंस और अंदर लैंप और लाइटिंग से सजा यह रेस्टोरेंट बहुत ही सुंदर दिखता है। यह व्हाइट और ऑफ व्हाइट जैसे शांत रंगों केफर्नीचर का इस्तेमालकिया गया है जो मन को भी शांति देता है।

अगर आप यह जाते हैं तो इसका समय दोपहर 12:30pm बजे से रात 11:30pm बजे का है। यह 2 लोगों के लिए मील ऑफर भी है। 2 लोगों के लिए 4000 का मेल पैक है। आप अपनी बीवी को यहां लेकर जाइए एक प्यारा सा सरप्राइज दीजिये।

इसे जरूर पढ़ें-Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 टिप्स

Bokan

bokan

इतना अच्छा रेस्टोरेंट की आप एक बार गए तो बार बार जाएंगे। यह रेस्टोरेंट ईस्ट ऑफ कैलाश में है। रूफ टॉप यानी कि खुली छत पर बना यह रेस्टोरेंट ताज़ी हवा से माहौल भी बनाता है और हमे नेचर के करीब भी रखता है।(जाने पुलाव और बिरयानी में अंतर)

खूबसूरत लाइटिंग से इसकी डेकोरेशन की गई है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो इसके खुलने का समय दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक है। यह 2 लोगों के लिए 1500 में मील पैक है। आप अपनी बीवी को यहां ले जा सकते हैं।

Under the neem

under the neem

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है नीम के पेड़ों से घिरा यह रेस्टोरेंट हमे हरियाली से जोड़ता है और ताजी हवा भी देता है। अगर आपकी वाइफ को खुले एरिए में जाना अच्छा लगता है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यह गुड़गांव के सेक्टर- 80 में, सेक्टर- 83 के आस पास है।(ब्राउन अंडे और सफेद अंडे में अंतर)

इस रेस्टोरेंट के खुलने के समय को 2 भागों में बांटा गया है। पहला- सुबह 8:30 से 10 बजे तक और दूसरा- दोपहर 12.30 से रात 10 बजे तक। यह आपको 2100 रुपये में दो लोगों के लिए मील पैक मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-वीकेंड पर नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

हम इसी तरह आपके लिए नए नए लेख लाते रहेंगे।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- zomato

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।