इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सिर्फ वीकेंड ही होता है, जिसमें वह घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिल्ली से बाहर जैसे- लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं। मगर लखनऊ एक ऐसा शहर है जहां न सिर्फ कई ऐतिहासिक जगहें हैं बल्कि खाने-पीने के ऐसे प्वाइंट हैं जो शाही डिशेज को परोसते हैं।
आपने कई लोगों से लखनऊ के फेमस व्यंजनों के बारे में सुना होगा। वैसे तो हर कदम पर आपको कुछ मजेदार और स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे, जिन्हें टेस्ट किए बिना आप रह नहीं पाएंगे। पर क्या आपने कभी लखनऊ के फेमस कबाब और पराठे खाए हैं? अगर नहीं, तो बार जरूर ट्राई कीजिए यकीनन आपको मजा ही आ जाएगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कबाब-पराठे का लुत्फ कहां उठाया जा सकता है।
दिल्ली दरबार का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा शायद हम दिल्ली पहुंच गए, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि लखनऊ के इंदिरा नगर में कबाब-पराठे की दुकान हैं। यहां बेस्ट कबाब-पराठे परोसे जाते हैं, जिसमें यूपी और दिल्ली का तड़का लगाकर परोसा जाता है।
यहां के कबाब में खास बात यह है कि इसमें बिल्कुल घर का स्वाद आता है। आप वेज कबाब मे सोया चंक्स और दाल के कबाब भी लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं। यहां का पराठा भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे आप चाय के साथ भी खा सकते हैं।
स्थान- इंदिरा नगर सेक्टर- 21/1 लखनऊ।
इसे जरूर पढ़ें-स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है लखनऊ शहर का यह बाजार, कभी नहीं गए तो अब हो आइए!
अब हम आपको ले जा रहे हैं आलमबाग के बाबा का ढाबा पर, यहां का कबाब-पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। एक बार खाने के बाद आप दोबारा जरूर खाने आएंगे। हम बात कर रहे हैं आलमबाग के बाबा का ढाबा के, यहां का कबाब-पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
आपको यहां न सिर्फ कबाब बल्कि बिरयानी, इंडियन फास्ट फूड, वेज फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि यह दुकान काफी पुरानी है जहां खाने के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। इसलिए हमारा तो यही कहना है कि आप भी इस ढाबे पर खाना खाने एक बार जरूर जाएं।
स्थान-27 चंदर नगर आलमबाग, कानपुर-लखनऊ रोड।
वेज कबाब पराठे का लुत्फ उठाने के लिए देवा फूड मार्ट में जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां कबाब हरी चटनी, प्याज और चपाती के साथ परोसे जाते हैं। आप रोल बनवाकर भी कबाब खा सकते हैं, लेकिन आपके लिए सिंपल खाना बेहतर है।
हालांकि, इनके मेनू में भारतीय, चीनी और इटालियन व्यंजनभी हैं, लेकिन कबाब में वाकई जादूई होता है। आप यहां से कबाब पैक भी करवा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Mere Shehar Ka Jalwa: लखनऊ के अमीनाबाद में यहां लें चाट और टुंडे कबाब के मजे
स्थान-बी -6, कपूरथला अलीगंज सेक्टर- ए चंद्रलोक, लखनऊ।
इन जगहों के अलावा आप लखनऊ में स्नैक्स और फास्ट फूड के कई सारे ऑप्शन हैं। आपका फेवरेट फूड जॉइंट्स कौन-सा है, तो हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको भी पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए पढ़ते रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।