मुझे अमरूद बहुत पसंद है। इस फल के आने का इंतजार मैं बेस्रबी से करती हूं। सर्दियों में धूप में बैठकर अमरूद को काट लें और उसमें नमक और मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाकर खाएं, तो मजा ही आ जाता है। फल तो फल इसके बीज और छिलके दोनों सेहत के लिए अच्छे होते हैं। क्या आपको पता है कि अमरूद की कितनी सारी वैरायटी होती हैं। सिर्फ भारत में ही इसकी लगभग 30 वैरायटी पाई जाती हैं। यही कारण है कि यह भारत में काफी लोकप्रिय फल है।
वैसे तो अमरूद को छिलके सहित खाया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को या बच्चों को आमतौर पर इसके छिलके निकालकर दिया जाता है। इस पौष्टिक फल के बीज और छिलके दोनों सेहत के लिए अच्छे होते हैं। मगर कुछ लोग छिलके हटाना पसंद करते हैं। अब अगर आप भी छिलके हटा देते हैं, तो उन्हें फेंकिएगा मत। क्यों? अरे, क्योंकि इसके छिलके से आप कई डिशेज बना सकते हैं। हां, बिल्कुल... मैंने एक दिन अमरूद के छिलके से चटनी बनाई थी। मुझे यह बहुत अच्छी लगी। एक दिन इससे स्वादिष्ट नमक बना लिया।
अमरूद की रेसिपीज तो आपने खाई होगी, आज चलिए इसके छिलके से बनी ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी आपको बताएं। चटनी से लेकर नमक और सब्जी तक, हम आपको अलग-अलग चीजों की विधि बताएंगे।
चटनी बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको छिलकों को बाकी चीजों के साथ ब्लेंड ही करना है। चलिए आपको बताएं कि आप अमरूद और पुदीने की पौष्टिक और लजीज चटनी कैसे बना सकते हैं-
इसे भी पढ़ें : अमरूद से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद
क्या आपने अमरूद के छिलके की सब्जी खाई है? नहीं न... चलिए आपको बताएं कि आप इसकी खट्टी मीठी सब्जी कैसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको कम इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें : अमरूद के छिलकों को फेंके नहीं, बनाएं ये 2 जबरदस्त रेसिपीज
फ्लेवरफुल नमक खाने में कितना अच्छा लगता है न? क्या आपको पता है कि आप अमरूद के छिलके से भी नमक बना सकते हैं। अगर आपने पहाड़ी पिस्यूं नमक खाया है, तो आपको बता दें कि इसे भी बिल्कुल वैसे ही बनाना है।
देखा कितना आसान है अमरूद के छिलके का उपयोग करना। क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा था? क्या आपने कभी इसकी कोई रेसिपी बनाई है? अपने ख्याल हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। ऐसी ही लजीज रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।