
शाम की चाय हो या घर पर अचानक आए मेहमान, ऐसे समय में समोसे और कचौड़ी खाकर हर कोई बोर हो जाता है। अगर आप कुछ नया और कुरकुरा ट्राई करना चाहती हैं तो मूंग दाल के शोले एक ऐसा ही अनोखा स्नैक है जो बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से चटपटा होता है। यह दिखने में जितने स्टाइलिश लगते हैं, स्वाद में उससे भी कहीं ज्यादा लाजवाब होते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप इस वीकेंड अपनी कुकिंग से सबको हैरान करना चाहते हैं, तो मूंग दाल के शोलों की यह रेसिपी कैसे तैयार कर सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
1 कप पीली मूंग दाल (3-4 घंटे भीगी हुई), 8-10 ताजी सफेद ब्रेड स्लाइस, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1 शिमला मिर्च (कटी हुई), 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक,बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए तेल और ब्रेड को गीला करने के लिए थोड़ा पानी।

भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और इसे मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें। अब पिसी हुई दाल और सभी मसाले डालकर इसे 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि दाल का कच्चापन खत्म न हो जाए और वह खिली-खिली हो जाए। ऊपर से हरा धनिया मिलाएं और मिश्रण को ठंडा होने दें।
इसे भी पढ़ें -Chilli Potato बनते ही हो जाते हैं नरम? बाजार जैसे क्रिस्पी बनाने के लिए ये 5 मास्टर टिप्स आपके आएंगे काम
अब ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें। अब एक प्लेट में पानी लें और ब्रेड स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत हथेलियों से दबाकर सारा पानी निकाल दें।

गीली ब्रेड के बीच में 2 चम्मच मूंग दाल की स्टफिंग रखें। अब ब्रेड को रोल करें। इसे प्रोफेशनल लुक देने के लिए एक प्लास्टिक की पॉलीथिन का इस्तेमाल करें। ब्रेड रोल को शीट के बीच में रखें और टॉफी की तरह दोनों किनारों से घुमाकर कस दें। इससे इसे बेहतरीन आकार मिलेगा और यह तलते समय खुलेगा नहीं।
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार शोलों को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
इसे भी पढ़ें -कटहल से बनाएं वेज मटन कीमा, स्वाद ऐसा कि सब करने लगेंगे तारीफ; पढ़ें आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मूंग दाल के शोले कैसै बनाएं?
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और इसे मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें।
अब पिसी हुई दाल और सभी मसाले डालकर इसे 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि दाल का कच्चापन खत्म न हो जाए और वह खिली-खिली हो जाए।
ऊपर से हरा धनिया मिलाएं और मिश्रण को ठंडा होने दें।
अब ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें।
अब एक प्लेट में पानी लें और ब्रेड स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत हथेलियों से दबाकर सारा पानी निकाल दें।
गीली ब्रेड के बीच में 2 चम्मच मूंग दाल की स्टफिंग रखें। अब ब्रेड को रोल करें।
इसे प्रोफेशनल लुक देने के लिए एक प्लास्टिक की पॉलीथिन का इस्तेमाल करें।
ब्रेड रोल को शीट के बीच में रखें और टॉफी की तरह दोनों किनारों से घुमाकर कस दें।
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार शोलों को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।