Sat Apr 11, 2026 | Updated 08:02 AM IST
moong daal

मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी और दिल्ली वाला 'मूंगलेट', एक बार बनाएंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन; जान लें रेसिपी

यह लेख मूंग दाल से बनने वाली दो स्वादिष्ट और मशहूर डिशेज - खस्ता कचौड़ी और मूंगलेट की रेसिपी बताता है। राजस्थानी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए दाल को भूनकर आटे में भरकर धीमी आंच पर तला जाता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 18:17 IST

मूंग की दाल हमारी रसोई का एक ऐसा हिस्सा है जो न केवल सेहतमंद है, बल्कि इससे बनने वाले पकवानों का स्वाद भी लाजवाब होता है। अगर आप वही साधारण दाल-चावल खाकर बोर हो गई हैं, तो आज हम आपको मूंग दाल से बनने वाली दो ऐसी मशहूर डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इनमें एक है हलवाई जैसी 'खस्ता कचौड़ी' और दूसरा है दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड 'मूंगलेट'। ऐसे में इन दोनों की रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मूंग दाल की कचौड़ी और मूंगलेट कैसे तैयार करें। पढ़ते हैं आगे...

राजस्थानी स्टाइल मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी

  • खस्ता कचौड़ी हर किसी की पहली पसंद होती है। इसे बनाने के लिए सबसे जरूरी है इसका 'मोयन' और 'धीमी आंच'। 
  • ऐसे में सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को दरदरा पीस लें। एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें हींग, सौंफ, कुटा हुआ खड़ा धनिया और बेसन डालकर भूनें। अब पिसी हुई दाल और मसाले जैसे - लाल मिर्च, गरम मसाला, आमचूर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण सूखा न हो जाए।

1 - 2026-04-08T164157.822

  • मैदा में नमक और पर्याप्त तेल (मोयन) डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब आटे की लोइयों में तैयार मसाला भरें और हथेलियों से दबाकर चपटा करें। याद रखें, कचौड़ियों को बिल्कुल धीमी आंच पर तलना चाहिए। तभी ये अंदर तक पकेंगी और एकदम कुरकुरी बनेंगी। इन्हें गरमा-गरम आलू की सब्जी या इमली की चटनी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें -  Moong Dal Batti Recipe: इस बार आटे की नहीं मूंगदाल की बाटी करें तैयार, जानें सिंपल रेसिपी

 दिल्ली का मशहूर 'मूंगलेट' 

  • अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो कम तेल में बने और बच्चों को भी पसंद आए, तो मूंगलेट बेस्ट है। यह देखने में पिज्जा जैसा लगता है लेकिन इसका आधार मूंग की दाल है।

2 - 2026-04-08T164155.148

  • पीली मूंग दाल को भिगोकर अदरक और हरी मिर्च के साथ बारीक पीस लें। इस बैटर को 5 मिनट तक खूब फेंटें ताकि यह हल्का और फ्लफी हो जाए। इसमें नमक और थोड़ी हल्दी मिलाएं।
  • एक पैन में मक्खन गरम करें और बैटर को मोटा फैलाएं। ऊपर से बारीक कटा चुकंदर, स्वीट कॉर्न और अदरक के लच्छे डालें। जब एक तरफ से सिक जाए, तो बीच में एक 'प्लस' (+) का कट लगाएं और उसमें थोड़ा मक्खन डालें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद नरम होता है।

इसे भी पढ़ें - Moong Dal Chutney: मूंगफली नारियल छोड़ें, इस बार बनाएं मूंग दाल की चटनी; आसान है रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।