फल खाने से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए डॉक्टर भी रोजाना फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। मौसम के अनुसार बाजार में आपको फल मिलेंगे। कुछ फल ऐसे होते हैं,जो खाने में बेहद टेस्टी होते हैं लेकिन इन्हें छिलने या काटने में बेहद मुश्किल आती है।
कई बार तो घंटों लग जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग फ्रूट्स खाने में आनाकानी करते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें फल काटने में काफी समय लगता है? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद फायदेमंद होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप जल्दी और आसानी से फलों को काट लेंगी।
कीवी
कीवी एक बेहद ही हेल्दी फ्रूट है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे खाने में आलस करते हैं। इसका कारण इसे छिलना है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। अगर आप भी इस वजह से कीवी खाना पसंद नहीं करती हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जो आपकी समस्या का हल है। ज्यादातर लोग कीवी को छिलते हैं, जिसकी वजह से काफी समय लग जाता है।
हम जो आपको टिप बताने जा रहे हैं उसमें आपको कीवी को छिलना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपको एक चम्मच चाहिए होगा। सबसे पहले कीवी को ऊपर और नीचे से काट लें। फिर बीच में से दो हिस्से कर लें। इसके बाद चम्मच की मदद से इसका गूदा निकाल लें। इसके अलावा आप चाहें तो कीवी को बीच में से काटकर चाकू की मदद से इसका छिलका हटा सकती हैं। तो है न यह आसान ट्रिक? अब जब भी आप कीवी खाने की सोचें तो यह ट्रिक जरूर आजमाएं।
संतरे का छिलका कैसे निकालें
सर्दियों के मौसम में संतरे से पूरा फ्रिज भरा होता है। अक्सर ज्यादातर महिलाएं बच्चों के टिफिन में भी संतरे को छिलकर ही देती हैं। हालांकि, इसमें उनका वक्त काफी बर्बाद होता है। कई बार तो संतरा छिलते-छिलते पिचक भी जाता है। अगर आपको भी यह परेशानी आती है तो आपको यह ट्रिक जरूर ट्राई करनी चाहिए।
इसके लिए आपको संतरे का ऊपरी और निचला भाग काटना होगा। इसके बाद बीच में छोड़ा सा काटकर चाकू को गोल में घुमा लें। लीजिए मिनटों में छिल गया संतरा। हुई न समय की बचत? अगली बार जब भी कोई आपसे संतरा छिलने के लिए कहेगा तो उम्मीद है कि आप संकोच नहीं करेंगी। (पत्ता गोभी को कैसे काटें)
इसे भी पढ़ें:मिनटों में कट जाएंगी सब्जियां, अपनाएं ये ट्रिक्स
अनानास को काटने का तरीका
क्या आप बाजार जाकर अनानास का जूस पीती हैं? बाहर से ही फ्रूट चाट खाती हैं? अब समय आ गया है कि आप अपनी इस आदत को बदल लें। अनानास का स्वाद भी खट्ठा-मीठा होता है। लेकिन इससे काटने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह टिप बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। (हरा धनिया धोने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
सबसे पहले अनानास को टॉप और बॉटम से काटें। इसके बाद अंदर की तरफ चाकू डालें, फिर इसे गोलाकार गति में घुमाएं। इसके बाद अनानास को हिलाकर बाहर निकाल लें। इसके लिए आपको बड़े चाकू की जरूरत पड़ेगी। छोटे चाकू से अनानास नहीं काटा जा सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों