herzindagi
Arbi cleaning tips

बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी

अगर आपको अरबी छीलने या फिर धोने में दिक्कत होता है, तो आपके लिए यह लेख काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-08-24, 17:46 IST

कई महिलाएं अरबी की सब्जी बहुत अच्छी बनाती हैं, लेकिन उन्हें अरबी को छीलने में काफी परेशानी होती है। हालांकि, बहुत-सी महिलाओं को अरबी छीलने से ज्यादा धोना सबसे मुश्किल काम लगता है। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में अरबी सही तरह से साफ नहीं हो पाती और खाने ऐसे ही डाल दी जाती है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बेकार हो जाता है बल्कि सब्जी भीकिरकिरी हो जाती है।

वहीं, बहुत सारी महिलाओं की शिकायत होती है कि अरबी छीलते वक्त उनके हाथों में सूजन और खुजली होने लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बिना झंझट के चुटकियों में अरबी साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

पहले करें ये काम

How to wash arbi

स्टेप 1- सबसे पहले आप बाजार से ताजी अरबी खरीदकर ले आएं।

स्टेप 2- मार्केट से लाने के बाद इसे गर्म पानी में 5 मिनट तक भिगोकर रख दें।

स्टेप 3- 5 मिनट बाद आप अरबी को हाथों से रगड़ें और मिट्टी को साफ कर लें।

स्टेप 4- जब सारी मिट्टी साफ हो जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और सूखने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-बिना हाथों को खराब किए 3 तरह से छीलें अरबी

साफ करने का आसान तरीका

हाथों को करें साफ

अरबी धोने के लिए सबसे पहले आप अपने हाथ साफ करें क्योंकि अगर आपके हाथों पर कोई बैक्टीरिया होगा, तो वह आपकी अरबी पर लग सकता है। इसलिए अरबी धोने से पहले या फिर काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें। (हरा धनिया धोने का तरीका)

सिरके वाले पानी का करें इस्तेमाल

How to wash arbi in hindi

अरबी का इस्तेमाल करने से पहले इसे बैक्टीरिया फ्री बनाना बहुत जरूरी है। इसलिए आप 10 से 15 मिनट के लिए अरबी को सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से अरबी पर लगे तमाम बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे। (प्याज के छिलकों का इस्तेमाल)

साफ पानी से करें वॉश

इसके बाद, आप अरबी को साफ पानी से वॉश कर लें। साफ पानी से अरबी धोने से न सिर्फ सिरके का असर कम हो जाएगा बल्कि बची हुई मिट्टी भी साफ हो जाएगी। ऐसा करने के लिए आपको अरबी एक बाउल में डालनी है और फिर इसके बाद साफ पानी में कुछ देर रखनी है।

इसे ज़रूर पढ़ें-इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं अरबी की टिक्की और स्नैक्स का लें भरपूर मज़ा

छीलने की आसान ट्रिक

Arbi cleaning hacks

  • सबसे पहले एक टॉवल या किचन ग्‍लव्‍स लें।
  • अब एक नया बर्तन धोने वाला स्क्रब लें।
  • अब इस स्क्रब से अरबी को रगड़ें। (अरबी मसाले की सब्जी)
  • ऐसा करने पर अरबी के छिलके उतरने लगेंगे और आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे।

किचन से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और किचन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।