नॉन वेजिटेरियन लोगों को जिन्हें मछली खाना पसंद हैं ऐसे लोगों के मुंह में केरल फिश करी का नाम सुनते ही पानी आ जाता है। इसका स्वाद अगर आपने एक बार चख लिया तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगी। वैसे तो अच्छी केरल फिश करी आपको दिल्ली के केरल भवन या फिर केरल में ही खाने को मिलेगी। क्योंकि इसे बनाने का सही तरीका और सही मसालों के बारे में इन्हें ही ठीक जानकारी होती है।
अब आपका मन अगर केरल फिश करी खाने का कर रहा है तो क्या आप बार-बार बाहर जाएंगी नहीं ऐसा नहीं है आप इसी खास स्वादिष्ट केरल फिश करी को अपने घर पर बना सकती हैं।
आपको सबसे पहले ये बता दें कि केरल फिश सिर्फ सरसों के तेल का ही इस्तेमाल होता है और इसमें ताज़ा नारियल कद्दूकस करके डाला जाता है जिसका स्वाद इसे और भी खास बनाता है। इन दोनों चीज़ों के बिना केरल फिश बिल्कुल भी नहीं बन सकती। इनके अलावा अगर 1-2 मसाले आपने कम भी डाले तो चलेंगें लेकिन सरसों और नारियल के बिना आप केरल फिश करी बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकती।
Read more: शेफ से जानिए authentic सांबर बनाने की exclusive रेसिपी
आपको केरल फिश करी का स्वाद किसी भी समुद्र किनारे बैठकर खाने में ज्यादा आएगा। आपको मुंबई का ये वीडियो दिखाते हैं जहां ये रेस्टोरेंट मशहूर है।
Image Courtesy: Linooscookingideas/wordpress.com
इसे आप थोड़ी देर तक तेल में फ्राई करें। और जब ये भुनने लगे तब आप इसमें प्याज का पेस्ट डालकर इसे भूनें प्याज भुनने के बाद आप इसमें नारियल का तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर इसे भूनें फिर इसमें इमली का गुदा और एक पानी डालकर इसे गर्म करें।
Read more: अगर आपको south indian नारियल की चटनी पसंद है तो जानिए ये रेसिपी
अब आप इसे जल्दी से अपने घर में एक बार बनाकर खाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।