ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें मीठा खाना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में वह तरह-तरह की मिठाईयां खाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इन दिनों घर से बाहर जाकर मिठाई खाना इतना भी सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में क्यों ना आप घर पर रहकर ही कुछ मीठा बनाएं। चूंकि आप घर पर ही कुछ मीठा बना रही हैं तो आप यही चाहेंगी कि आपको कम से कम इंग्रीडिएंट्स को इस्तेमाल करना पड़े। ऐसे में आप आटे की मदद से भी कुछ मिठाई तैयार कर सकती हैं।
आटा एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो हर वक्त ही लोगों की किचन में होता है। आमतौर पर इससे रोटियां व पूरियां तैयार की जाती हैं, लेकिन वास्तव में आप इसकी मदद से कई तरह की मिठाईयां भी बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आटे की मदद से बनने वाली कुछ स्वीट डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर बना सकती हैं-
आटे के लड्डू
आटे की मदद से आप घर पर में लड्डू तैयार कर सकती हैं। यह लड्डू इतने डिलिशियस होते हैं कि बस मुंह में जाते ही घुल जाते हैं।
आटा लड्डू की सामग्री-
- तीन चौथाई कप घी
- 2 कप गेहूं का आटा
- आधा कप सफेद दानेदार चीनी
- 1 छोटा चम्मच हरी इलायची
- बादाम
- पिस्ता
आटा लड्डू बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में बादाम, पिस्ता, चीनी और इलायची डालें और पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक भारी तले की कढ़ाई में घी डालकर अच्छे से पिघलने तक गरम कीजिए। हालांकि, यह बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए।
- अब इसमें आटा डालकर घी में अच्छी तरह मिला लें।
- अब आटे को धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनना शुरू करें।
- इसमें करीबन 15-20 मिनट का समय लग सकता है।
- आटा भुनने के बाद, यह चिकना हो जाएगा और घी किनारों पर जमा होना शुरू हो जाएगा। .
इसे भी पढ़ें:घर पर ही बनाएं टेस्टी सूजी के लड्डू और लगाएं भगवान को भोग, जानें इसकी रेसिपी
- भुने हुए आटे को एक चौड़े प्याले में निकाल लीजिए और हल्का ठंडा कर लें।
- ध्यान दें कि यह छूने पर गुनगुना गर्म होना चाहिए।
- अब चीनी और सूखे मेवे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब अपनी हथेली को घी से चिकना करें।
- इसके बाद आप थोड़ा सा तैयार मिश्रण हाथों में लें और इसे गोल आकार दें।
- आपके आटे के लड्डू बनकर तैयार है।
- इसी तरह, सारे आटे के लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए।
आटा बर्फी
आटे की मदद से लड्डू के अलावा बर्फी बनाना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। इसे आप बेहद कम सामग्री की मदद से बना सकती हैं।
आटा बर्फी की सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप घी
- 1 कप गुड़ का पाउडर
- चुटकी भर इलाइची पाउडर (वैकल्पिक)
आटा बर्फी की विधि-
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी पिघलाएं।
- अब इसमें गेहूं का आटा डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और अच्छी सुगंध न आ जाए।
- अब आंच बंद कर दें और एक चुटकी इलायची पाउडर और गुड़ पाउडर (गुड़ से बनने वाली रेसिपीज) डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद, एक बेकिंग ट्रे को चिकना कर लें, मिश्रण को चम्मच की सहायता से तैयार मिश्रणण् समान रूप से फैला दें।
इसे भी पढ़ें:घर पर ऐसे बनाएं ब्रेड की बर्फी, जानें इसकी रेसिपी
- ट्रे को 15-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद, तेज चाकू की सहायता से आप इसे चौकोर या अपनी पसंद की शेप में काट सकती हैं।
- अंत में, ड्राई फ्रूट्स से सजाकर इसे सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- youtube, funfoodfrolic, vegecravings
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों