सूजी लड्डू को कई लोग लड्डू के नाम से भी जानते है, क्योंकि कई लोग सूजी को रवा भी बोलते है इसीलिए इसका नाम रवा के लड्डू भी है। यह आसानी से घर पर बनाने वाला लड्डू है और बनाने में कोई खासी मेहनत नहीं लगती। ना ही इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इसे सूजी और कंडेंस्ड मिल्क से बनाया जाता है। इस लड्डू को बनाते हुए आपको बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आप इस लड्डू को चाशनी में बनाएंगी तो यह सख्त बनेंगे। इसलिए सूजी के लड्डू को हमेशा कंडेंस्ड मिल्क में ही बनाएं। इससे यह यह एकदम सही और बढ़िया बनेंगे। यह सूजी के लड्डू एकदम नरम बनेंगे और खाते ही मुंह में घुल जाएंगे। आप भी इसे जरूर से बनाएं और इन टेस्टी लड्डूओं को मजा लें। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इसलिए सूजी के लड्डू को हमेशा कंडेंस्ड मिल्क में ही बनाएं।
सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और काजू को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही चीनी को मिक्सर में डालकर पीस लें, या आप चाहे तो शूगर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अब गैस पर एक भारी तले की कड़ाही चढ़ाए और उसे गर्म होने दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें मावा डालें और धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भूने। जब यह गुलाबी हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
फिर गैस पर एक दूसरी कड़ाही चढ़ाए और इसमें घी डालें और गर्म होने दें, अब इसमें काजू और बादाम डालें इन्हें हल्का सा फ्राई करके निकालकर रख लें।
फिर उसी घी में सूजी डालें और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। जब सूजी ब्राउन होकर फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
अब सूजी के ठंडे होने पर उसमे मावा, बूरा, ठंडा दूध, काजू और बादाम डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें की इसे हमेशा हाथों से ही मिलाएं। अब इस मिक्सचर को हाथों की सहायता है गोल लड्डू का आकार दें। आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना सकती हैं। अब इसे नारियल का बुरादे में लपेटे।
तैयार है आपके सूजी के लड्डू, इन्हें प्लेट में निकालकर रखें। आप इसे एयर टाईट कन्टेनर में भरकर ही रखें, इसे आप कई दिनों तक रखकर खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।