ढोकला गुजराती स्नैक्स है जिसे इस राज्य में लोग नाश्ते के समय ज्यादातर खाना पसंद करते हैं। होली जैसे बड़े त्योहार पर भी यहां पर घर-घर में ढोकला बनाया जाता है। लेकिन इसे खाने के लिए आपको गुजरात जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकती हैं।
गुजराती ढोकला बनाना आसान है खासकर सूजी से बना ढोकला ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि ये आपकी हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है अकसर त्योहार के दिन हम ज्यादा खा लेते हैं स्वाद और मेहमानों का साथ आपके पेट की हालत बिगाड़ देता है।
इस साल आप अपने मेहमानों के साथ बैठकर होली के दिन इस तरह से light snacks खाएंगे तो आपका स्वाद और सेहत दोनों ही बने रहेंगे। तो आप अपने घर पर सूजी का ये चटपटा ढोकला कैसे बना सकती हैं इसकी ये रेसिपी जान लीजिए।
Read more: ब्रेकफास्ट में 10 मिनट में बनाए ये गुजराती डिश
त्योहार से पहले घर पर चटपटा सूजी का ढोकला बनाना सीख लें इसे आप एक दिन पहले भी बनाकर फ्रिज में रख सकती है और त्योहार के दिन अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
Read more: गुजराती तूर दाल में लगाएं ऐसा तड़का कि स्वाद बढ़ जाए
नोट: ढोकला अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। भाप में पकने के बाद ढोकला बनाने के लिए इसमें तड़का लगाना होता है
तड़का लगाने के लिए
अब आप सूजी के ढोकले को धनिया की चटनी के साथ मेहमानों को serve करें।
Tips: ढोकला बनाते समय ध्यान रखें कि ढोकले के मिश्रण पकने के बाद फूलता है इसलिए आप इसे जिस बर्तन में डालें उसे पूरा ना भरें ऊपर से थोड़ा खाली ही रखें। अगर आप चाहती हैं कि ढोकला सोफ्ट बनें तो इसे फेंटते समय ध्यान रखें कि आप इसे एक तरफ यानि एक ही दिशा में फेंटे इसे ढोकला स्वादिष्ट और सोफ्ट बनेगा। दही जितनी खट्टी होगी ढोकला उतना स्वादिष्ट होगा इसलिए आप ढोकला बनाने से पहले अगर दही को एक रात बाहर रखेंगी तो इससे दही ज्यादा खट्टी हो जाएगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।