गुजराती तूर दाल में लगाएं ऐसा तड़का कि स्वाद बढ़ जाए

गुजरात का खाना तो दुनियाभर में मशहूर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुजरात की दाल में कैसे तड़का लगाया जाता है। गुजराती तूर दाल बहुत फेमस है और इसे लोग इतना पसंद इसलिए करते हैं क्योंकि इसमें अलग तरीके से खास तड़का लगाया जाता है। 

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-10-30, 13:12 IST
toor dal gujarati recipe article daal

गुजरात का खाना तो दुनियाभर में मशहूर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुजरात की दाल में कैसे तड़का लगाया जाता है। गुजराती तूर दाल बहुत फेमस है और इसे लोग इतना पसंद इसलिए करते हैं क्योंकि इसमें अलग तरीके से खास तड़का लगाया जाता है।

गुजराती खाना ये तो सब जानते हैं थोड़ा मीठा होता है लेकिन गुजरात की तूर दाल होती है तीखी। इसमें इतनी तरह के खड़े मसालों का तड़का लगता है कि आपको इसका स्वाद एक बार चखने के बाद हमेशा ज़हन में रहेगा।

तूर दाल को कुछ लोग तुवर दाल भी कहते हैं। भारत के हर राज्य में ये दाल मिलती है। इस दाल की सबसे खास बात ये होती है कि ये पचने में काफी हल्की होती है।

Toor dal में कोकम और गुड़ का तड़का लगता है और इसका ये तीखा और मीट्ठा स्वाद आपके मुंह में हमेशा ही घुला रहेगा। इसे बनाने की सही विधि क्या है और आपको तूर दाल में तड़का लगाने के लिए क्या सामग्री चाहिए आइए आपको बताते हैं।

inside

Image Courtesy: Krishijagran.com

तूर दाल बनाने की सामग्री

  • तुवर दाल- 1/2 कप
  • मुंगफली- 1/3 कप
  • घी- 1 चम्मच
  • हींग- 1/4 चम्मच
  • राई- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- 1/2 चम्मच
  • लौंग- 4 टुकड़े
  • अदरक- 1 इंच बारीक़ कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • कड़ी पत्ता- 6 पत्ते
  • कोकम- 1/2 टुकड़ा
  • गुड- 2 इंच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • हल्दी- 1/3 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 1 कप
  • हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • नारियल- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

Read more:जानिए ब्रेकफास्ट के टाइम कुछ ही मिनटों में कैसे बनाएं चने की दाल के पराठे

तूर दाल बनाने की विधि

ऐसे उबालें दाल

  • घर पर गुजराती तूर दाल बनाने के लिए आप सबसे पहले तूर दाल को पानी से अच्छी तरह से धो लें। दाल धोने के बाद आप इसे 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  • भिगी हुई तुवर दाल को प्रेशर कुकर में डालकर आप इसमें पानी डाल दें। कुकर बंद करने से पहले आप ध्यान रखें कि
  • एक गिलास में पानी भरकर आप इसमें मूंगफली डालकर इसे कुकर के बीचों बीच रख दें।
  • अब आप कुकर का ढक्कन बंद करके इसे गैस पर पकाने के लिए रख दें। जब दाल उबल जाए तब आप गैस बंद कर दें।
  • और प्रेशर निकलने के बाद आप इसका ढक्कन निकालकर इसे में मुंगफली का गिलास निकाल कर अलग रख लें और दाल को अच्छी तरह से फैंट लें।
  • दाल को अच्छी तरह से उबलने में 3-4 सीटी लगाएं।

toor dal in water

तूर दाल में ऐसे लगाएं गुजराती तड़का

  • अब गुजराती दाल में तड़का मरने के लिए अदरक और नारियल को कदूकस कर लीजिये और हरी मिर्च को लम्बा काट लीजिये। टमाटर को भी टुकड़ो में काट लीजिये।
  • तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में घी गरम करे और उसमे राय, जीरा, लौंग, मेथी दाने डाले और भुनने दे।
  • राय फूटने लगे फिर अदरक हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाले और मिला ले।

toor dal gujarati recipe tadka

Image Courtesy:spicezone/wordpress.com

  • कटे हुए टमाटर, कोकम और उबली हुई मुमफली मिलाये और टमाटर नरम होने तक पकने दे।
  • तड़का तैयार है, उबली हुई तुवर या अरहर दाल तड़के में मिला ले।
  • ऊपर से हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गुड और स्वाद अनुसार नमक डाले और ३ मिनिट तक पकने दे।
  • दाल उबलने लगे फिर गैस बंद करे और आधे निम्बू का रास मिलाए।

गुजराती दाल तैयार है। उप्पर से पिसा हुआ नारियल और हरा धनिया छिड़के और गरमा गरम रोटी, चावल के साथ परोसे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP