
किंजल रबारी की शादी का विवाद देखने के बाद यह समझ आता है कि भले ही देश को आजाद हुए आज इतने साल हो गए हों, लेकिन आज भी लोग धर्म और जाती के लिए एक दूसरे को मारने- काटने तक पहुंच जाते हैं। हर किसी को अपनी जाती ऊंची लगती है और वह अपने से ऊपर किसी को समझना नहीं चाहता। धर्म और जाति के नाम पर बढ़ती दूरी और टकराव को देखने के बाद समझ आता है कि इसे खत्म करना इतना आसान नहीं होगा। गुजराती सिंगर किंजल रबारी के साथ जो हुआ है, जिसके चलते उन्हें अपने प्यार को भूलकर समाज के आगे झुकना पड़ा है।
दरअसल, गुजारी सिंगर किंजल ने दूसरी जाति के लड़के से शादी करने के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग क। उन्होंने शादी के पति की जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा के लिए आवदेन किया। हालांकि, शादी की खबर आते ही दोनों ही समुदाय के लोगों में विवाद बढ़ गया है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद किंजल को शादी के बाद भी अपने माइके आना पड़ा। किंजल ने हार माल ली और कहा कि वह यह रिश्ता खत्म करके अपने ही समुदाय के लड़के साथ शादी करने को तैयार है। रबारी और चौधरी समाज के बीच तनाव बढ़ा और आखिरी में बैठक करनी पड़ी। बैठक में यह फैसला हुआ कि वह रबारी समुदाय को उनकी बेटी वापस कर देंगे। उन्होंने उनके परिवार को सौंपने का आश्वासन दिया।
गुजरात में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं किंजल। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अशोक चौधरी नाम के शख्स से शादी की है। उनका घर पाटण जिले के राधनपुर में सीनाड गांव में है। उन्हों गुजरात में 'कोयल कंठी' के नाम से जाना जाता है। शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था, हालांकि इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी। धमकियों के मैसेज आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी की है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
देश ने भले ही तरक्की के नए आयाम छूए हों, लेकिन एक लड़की को शादी के बाद भी समुदाय की सोच के चलते वापस घर जाना पड़ा। जब बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इसका शिकार हो रहे हैं तो आम लोगों के साथ क्या उम्मीद कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Saif Ali Khan और Kareena Kapoor की शादी की बात भी लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर ऐसा क्यों? क्यों लोग इस बात को नहीं समझते कि अलग धर्म होने की वजह से शादी करना अपराध नहीं होता। इसी तरह मोनालिसा-फरमान खान की शादी को लव जिहाद बताकर लोगों ने सवाल खड़े किए थे, लेकिन आखिर कब तक ऐसा होगा।
इसे भी पढ़ें- 'ज्यादा बोलोगी तो दूसरी शादी कर लूंगा...' क्या बोलने जितना आसान है पत्नी को रिप्लेस करना?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- kinjal rabari/ instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।