गर्मियों में सत्तू का लोग अधिक सेवन करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि सत्तू गर्मियों में भी हाइड्रेट रखने का काम करता है और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। साथ ही, सत्तू में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। हालांकि, कई लोग सत्तू खाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए आप सत्तू को अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकती हैं।
लेकिन अगर आप कुछ हल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं, तो आप सत्तू और गुड़ का तड़का लगा सकती हैं। जिसे आप स्नैक्स के तौर पर अपने बच्चों को सर्व कर सकती हैं। तो आइए घर पर सत्तू की गोली बनाने का आसान तरीका क्या है।
बनाने का तरीका
- सत्तू और गुड़ की टेस्टी गोली बनाने के लिए सबसे पहले आप सत्तू को एक बाउल में निकाल कर रख दें। (सोया सत्तू कबाब रेसिपी)
- अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक चम्मच घी डाल दें। फिर इसमें सत्तू डालकर मीडिया आंच पर भून लें।
- जब सत्तू भुन जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर दोबारा घी डालें फिर सूजी को भी भून लें।
- अब एक कढ़ाही में घी डालकर गर्म करें और इसमें इलायची और गुड़ डालकर पिघला लें।
- फिर उसमें ड्राई फ्रूट्स और भुनी हुई सूजी और सत्तू डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- जब यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसे गैस से उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसकी गोली बना लें और चाय के साथ सर्व करें। (सत्तू की बर्फी रेसीपी)
Image Credit-(@Freepik and Youtube)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों