आपने सिंपल आमलेट तो जरूर खाया होगा जिसमें सिर्फ प्याज और टमाटर होता है। लेकिन, क्या आपने कभी चीज़ वाला आमलेट खाया है? शायद नहीं, तो इस बार आपको चीज़ी वेजीटेबल आमलेट रेसिपी ट्राई करनी चाहिए। आप इस स्पेशल रेसिपी को बड़ी आसानी से घर पर बना सकती हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
आप इसे ब्रेकफास्ट या नाश्ते में अपने बच्चों को परोस सकती हैं और यकीन मानें कि आमलेट की यह रेसिपी आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चीज़ आजकल बच्चों की पहली पसंद बना हुआ है। इसलिए इस वीकेंड घर पर झटपट तैयार करें चीज़ी वेजीटेबल आमलेट। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
विधि
- चीज़ वेजीटेबल आमलेट बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ अंडो की जरूरत पड़ेगी। आप हर इंसान के हिसाब से एक या दो अंडे का आमलेट बना सकती हैं।
- अब एक बाउल लें और उसमें सभी अंडो को तोड़कर डा लें और फिर अच्छे से लें। अंडो को फेंटने के बाद इसमें प्याज,टमाटर, हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक औरऑरिगेनो डालें।
- आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी वेजीटेबल या मसालों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद एक पैन में मक्खन को पिघला लें। जैसी ही मक्खन पिघल जाए इसके बाद इसमें फेंटे हुए अंडो का मिश्रण डालें।
- अब एक तरफ से अंडे को पकने दें। मक्खन को पैन की किनारे पर भी लगा लें ताकि इससे अंडा पैन को कोने में चिपके नहीं।
- इसके बाद आमलेट पर चीज़ (घर पर आसानी से बनाएं चीज़) को कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो चीज़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके भी आमलेट में डाल सकती हैं।
- उतना ही चीज़ डालें जितना आपको पसंद हो। अब आमलेट को एक तरफ से मोड़ लें।
- अब आमलेट को अच्छी तरह से पकने दें।
- लीजिए तैयार है आपका चीज़ी वेजीटेबल आमलेट। अब इसे धनिया की पत्ती से गार्निश कर लें और सॉस के साथ गरमागरम परोसें।
Image Credit: Shutterstock.com & Google.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों