herzindagi
jaljeera for pani puri

गोलगप्पे के साथ ट्राई करें कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा, जानें रेसिपी

अगर आप बाहर जैसे गोलगप्पे बनाना चाहती हैं, तो आप इस लेख में बताई गई रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-05-31, 11:08 IST

गोलगप्पे एक ऐसी चीज़ है जिसे देखकर मुंह में पानी आ ही जाता है और अगर एक बार इसे खाने लग जाएं तो मन भी नहीं भरता है। क्योंकि इसे महिलाएं ही नहीं बल्कि सभी लोग बड़ी शौक से खाते हैं। इसलिए महिलाओं ने कई बार घर पर गोलगप्पे बनाने का ट्राई भी किया होगा, लेकिन ये उतने स्वादिष्ट नहीं बन पाए होंगे जितने बाहर के स्वादिष्ट होते हैं।

क्योंकि कई महिलाएं गोलगप्पे तो आसानी से बना लेती हैं लेकिन वे बाहर जैसा खट्टा पानी नहीं बना पाती हैं। अगर आप भी बाहर जैसा गोलगप्पे का पानी (Pani Puri Masala) नहीं बना पाती हैं, तो आप परेशान न हों क्योंकि आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर कच्चे आम का जलजीरा बना सकती हैं।

बनाने का तरीका (Raw Mango Recipes)

  • कच्चे आम का जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। (3 तरह से बनाएं जलजीरा)
  • अब एक बाउल में लाल मिर्च, नमक, आम के टुकड़े, काला नमक, जीरा, पुदीने के पत्ते, कटी हुई हरी मिर्च डालें।
  • अब इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पानी की सहायता से पीस लें।
  • फिर इसे एक बड़े बाउल में निकालें और पिसा हुआ मिश्रण डाल दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी

  • अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसमें बूंदी, पुदीने की पत्तियां और हरा धनिया डाल दें।
  • अब इसे लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गोलगप्पे के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा Recipe Card

इस तरह बनाएं कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- कच्चा आम (कटा हुआ)
  • 1 कप- पुदीने के पत्ते
  • आधा कप- हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
  • 4 से 5- हरी मिर्च
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 चम्मच- लाल मिर्च
  • आधा चम्मच- काला नमक
  • आधा कप- बूंदी

Step

  1. Step 1:

    कच्चे आम का जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम के छिलके उतार लें और काट कर रख लें।

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में लाल मिर्च, नमक, आम के टुकड़े, काला नमक, जीरा, पुदीने के पत्ते, कटी हुई हरी मिर्च डालें।

  3. Step 3:

    अब इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पानी की सहायता से पीस लें।

  4. Step 4:

    फिर इसे एक बड़े बाउल में निकालें और पिसा हुआ मिश्रण डाल दें।

  5. Step 5:

    अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसमें बूंदी और हरा धनिया डाल दें।

  6. Step 6:

    अब इसे लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गोलगप्पे के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।