लोगों की जुबान हो या सोशल मीडिया हर कहीं इन दिनों भगवान राम के मंदिर की उद्घाटन की चर्चा हो रही है। एक ओर जहां अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं, वहीं समारोह को लेकर इन दिनों राम हलवा काफी ज्यादा चर्चे में है। मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की डेट 22 जनवरी रखी गई है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई मशहूर हस्तियां, मंत्री, राज्यों के प्रमुख और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। सभी चीजों के अलावा आजकल 7000 किलो का खास हलवा सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। सभी इस 7000 किलो के राम हलवा के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो चलिए आपको बताएं इसके कुछ खास डिटेल
राम हलवा नागपुर के सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर के द्वारा बनाया जा रहा है। इस हलवा के क्वांटिटी की बात करें तो यह 7000 किलो का होगा, जिसे 1.5 लाख भक्तों को खिलाने की उम्मीद है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विष्णु मनोहर अपनी 12 हजार लीटर की क्षमता वाली विशेष कड़ाही लेकर जाएंगे, जिसमें राम लला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के लिए 7000 किलो का प्रसाद बनाया जाएगा।
बता दें कि इस हलवा को बनाने के लिए अयोध्या में विशेष तैयारी की जाएगी। चूंकि यह कड़ाही इतनी बड़ी है कि इसे क्रेन से उठाया जाएगा। साथ ही इसके लिए विशेष चूल्हे और स्पैटुला की व्यवस्था की गई है। इसकी कलछी का वजन लगभग 12 किलो है, इस हलवा को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगा।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर घूमने के बाद इन जगहों पर खाएं खाना, नहीं भूल पाएंगे स्वाद
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Live Updates: भक्ति में सराबोर अयोध्या नगरी, राम मंदिर से जुड़ी ये जानकारी क्या जानते हैं आप?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।