herzindagi
papay shake for summer article

गर्मी में पिएं पपीते का शेक, हड्डियां बनेंगी मजबूत और वेट भी होगा आसानी से लूज़

गर्मी में खुद को डिहाईड्रेशन से बचाने के लिए आज से ही रोज सुबह पपीते का शेक पीना शुरू कर दें। इससे वजन भी नहीं बढ़ता है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 13:06 IST

पपीता एक हेल्दी फल है और इसका शेक गर्मी में स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना भी काफी आसाना होता है। इस शेक में फ्लेवेनॉइ़ड्स, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी, फाइबर और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं जिसके कारण ये कई सारी बीमारियों को भी आपसे दूर रखता है। 

बनाना शेक के बजाय पी सकती हैं पपीता शेक

पपीते का शेक वे महिलाएं भी पी सकती हैं जो वजन बढ़ने के डर के कारण बनाना शेक नहीं पीती है। यह स्वादिष्ट होता है और केले की तरह ही एनर्जेटिक भी होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत तो बनाता ही है, साथ में ये स्किन को भी हेल्दी बनाता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर में पपीते का शेक बना सकते हैं। 

Read More: एसी में बैठने के कारण बढ़ गया है गठिया का दर्द तो पिएं कच्चे पपीते का ड्रिंक

papay shake for summer inside

पपीता शेक बनाने के लिए जरूरी चीजें 

  • ताजा पपीता - 500 ग्राम ( 2 गिलास कटे हुये टुकड़े)
  • चीनी - 8 छोटी चम्मच
  • दूध - 400 ग्राम ( 2 गिलास ठंडा)
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 गिलास

इस तरह बनाएं- 

  • सबसे पहले पपीते का छिलका उतारकर और उसमें से बीज निकालकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। 
  • अब पपीते के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अपनी जरूरत के अनुसार चीनी डालें। 
  • फिर इसमें एक ग्लास दूध और आइस क्यूब डालकर पीस लें। 
  • अब इसे ग्लास में निकालें और पिएं। 

papay shake for summer inside

हड्डियां बनती है मजबूत

पपीते के शेक में कंडेंस्ड मिल्क होता है जो कि कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैँ। इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है जिसके कारण इसे रोजाना पीने से भी वजन नहीं बढ़ता है। इसी कारण पपीता शेक महिलाओं के लिए पीना काफी फायदेमंद माना जाता है और इसे पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।  

एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण

इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो चोट लगने से होने वाली सूजन को कम करता है। तो इन सारे फायदों के लिए रोज पीपता शेक पिएं और खुद को हेल्दी रखेँ। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।