image

वजन बढ़ने के डर से नहीं खाती हैं तंदूरी पराठे? तेल की जगह पानी का इस तरह करें इस्तेमाल, नहीं ब‍ि‍गड़ेगा स्‍वाद

अगर आप ब‍िना तेल से बना पराठा खाना चाहती हैं तो हम आपको एक खास ट्र‍िक बता रहे हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आप तंदूरी पराठे भी खा सकती हैं। ये खाने में भी बहुत हल्‍के होते हैं। ये ट्र‍िक खासतौर से वजन कम करने वालों के ल‍िए सही रहेगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-31, 12:13 IST

आज के समय में हर कोई अपनी फ‍िटनेस का पूरा ख्‍याल रखता है। इसके ल‍िए लोग ज‍िम जाकर घंटों पसीने बहाते हैं। कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। फ‍िटनेस फ्रीक अपनी पसंद की चीजें भी नहीं खा पाते हैं। वरना वजन बढ़ने का खतरा रहता है, लेक‍िन सर्दियों के मौसम में पराठे खाने का बहुत मन करता है। ऐसे में तंदूरी पराठे सबसे सही रहते हैं। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।

बाहर से हल्के क्र‍िस्‍पी, अंदर से नरम और गेहूं की खुशबू, यही वजह है कि ज्यादातर लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं, लेकिन पराठे की बात आते ही लोगों के दिमाग में एक ही डर आता है तेल और घी का। ऐसे में हम आपको एक ऐसी ट्र‍िक बताने जा रहे हैं जि‍ससे आप ब‍िना घी या तेल के भी तंदूरी पराठे बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

tandoori paratha cooking tips (1)

क्या बिना तेल के पराठा अच्छा बन सकता है?

आप इस बार पानी से भी पराठा बना सकती हैं। अक्सर लोगों को लगता है क‍ि बिना तेल या घी के पराठा ड्राई और बेस्वाद हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। तेल का काम सिर्फ स्वाद बढ़ाने का नहीं होता, बल्कि वो पराठे को जल्दी सेंकने और रंग लाने में मदद करता है। वहीं पानी अलग तरीके से काम करता है। पानी से पराठा पकाने पर भाप बनती है, जिससे पराठा सॉफ्ट रहता है और तो और जलता भी नहीं है। यानी अगर तरीका सही हो, तो पानी से बना तंदूरी पराठा भी स्वादि‍ष्‍ट लगता है।

यह भी पढ़ें- New Year Party Food Recipes: हाउस पार्टी के लिए 5 से 10 मिनट में बनने वाले झटपट स्नैक्स, यहां जानें टेस्टी रेसिपी

पानी से बने तंदूरी पराठे क्यों होते हैं हल्के?

जब आप पराठे पर पानी लगाकर उसे तवे पर रखती हैं, तो पानी धीरे-धीरे भाप बनने लगता है। इस स्‍टीम की वजह से पराठा अंदर से अच्छे से पक जाता है। वहीं तेल लगाकर बनाए गए पराठे ब्राउन और क्र‍िस्‍पी हो जाते हैं और पानी से बने पराठे हल्के भूरे और ज्यादा सॉफ्ट होते हैं।

कैसे बनाएं पानी से तंदूरी पराठा?

  • सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा सा नमक डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। गूंथने के बाद इसे कुछ देर के ल‍िए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पराठे काे मनपसंद शेप में बेल लें।
  • इसके बाद एक मोटा तवा या नॉन-स्टिक तवा मीड‍ियम फ्लेम पर अच्छी तरह गर्म करें।
  • अब बेले हुए पराठे की एक साइड पर हाथ या ब्रश से हल्का सा पानी लगाएं।
  • जिस साइड पानी लगाया है, उसी साइड को तवे पर रखें।
  • कुछ ही देर में पराठे में छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगेंगे। अब पराठे को पलट दें। जरूरत लगे तो दूसरी साइड पर भी थोड़ा सा पानी लगा सकती हैं।
  • पराठे को पलट-पलट कर हल्का सा दबाते हुए सेंक लें। जब दोनों तरफ हल्के भूरे निशान आ जाएं, तो पराठा तैयार है।
  • आपका तंदूरी पराठा तैयार है।

tandoori paratha cooking tips (2)

आप इसे दही, सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। इससे पराठे का स्वाद भी बना रहेगा और मन में ये डर भी नहीं रहेगा कि कुछ ज्यादा ऑयली खा लिया।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: ठंडा या गर्म! आलू समेत इन 4 चीजों को उबालते वक्त कैसा पानी करती हैं इस्तेमाल? जानें  Food Boiling का सही तरीका

तो अगर आप तंदूरी पराठे पसंद करती हैं लेकिन वजन को लेकर टेंशन रहती है तो ये तरीका जरूर ट्राई करें। स्वाद में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, बस खाना थोड़ा और हल्का हो जाएगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।