इन बरसाती फल से बनाएं टेस्टी स्मूदी

बारिश के मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट फल और सब्जी मिलते हैं। इन फलों को साधारण खाने के बजाए आप इनका जूस और स्मूदी भी बना सकती हैं। इसलिए हम कुछ स्मूदी के रेसिपी लाए हैं, जिसे आप बना सकती हैं।

 
mixed fruit smoothie for weight loss

बारिश के दिनों में आप कई सारे मानसून फलों का मजा ले सकते हैं। मानसून में आपको आम, लीची, नाशपाती, जामुन और केला जैसे कई सारे फल मिलते हैं। आप इन फलों का मजा सलाद, या जूस की तरह लेने के बजाए हेल्दी स्मूदी की तरह पी सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको स्मूदी की कुछ खास रेसिपी बताएंगे जिससे आप फटाफट बनाकर बारिश के दिनों में भी मजा ले सकती हैं। अक्सर बच्चे फल खाने में नखरे करते हैं, तो ऐसे में उन्हें फलों का पोषण देने के लिए स्मूदी बनाकर पिला सकती हैं।

मानसून में बनाएं जामुन स्मूदी

easy smoothie recipes for monsoon season

जामुन स्मूदी एक हेल्दी ड्रिंक है। इसे आमतौर पर मानसून में जामुन फल के सीजन के दौरान बनाया जाता है, जब बाजार में ताजे जामुन मिलते हैं। सबसे पहले, एक ब्लेंडर या मिक्सर में ताजे जामुन, दही, शक्कर, और दूध डालें। अब सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आप इसमें बर्फ, चीनी और इलायची भी डाल सकते हैं। इसे ग्लास में निकालें और बादाम से गार्निश कर परोसें। इस रेसिपी के माध्यम से आप ताजे जामुन से बने स्मूदी का स्वाद ले सकते हैं। जामुन में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर, और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, दही और दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बारिश के दिनों में लें पपीता स्मूदी का मजा

easy smoothie recipes for monsoon season ()

पपीता स्मूदी एक ड्रिंक है जिसे आप ब्रेकफास्ट के लिए बना सकती हैं। पपीता स्मूदी को दही, शहद, शक्कर, पपीता और पानी से बनाया जाता है। पपीता स्मूदी जूस की तरह ही होता है, लेकिन दही का स्वाद इसमें एक्स्ट्रा फ्लेवर ऐड करती है। पपीते में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर मौजूद होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है। स्मूदी बनाने के लिए पपीतों को धोकर छील लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक मिक्सर जार में पपीते और दही डालें साथ ही, शक्कर (शक्कर के विकल्प) या शहद भी डालें और फिर मिक्सर को चलाकर सभी को अच्छे से ब्लेंड करें। जब स्मूदी तैयार हो जाए, तो इसे ग्लास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: मानसून में मूंगफली से बनाएं ये स्वादिष्ट डिश, खाने में आ जाएगा मजा

नाशपाती स्मूदी कैसे बनाएं

easy monsoon fruit smoothie

नाशपाती स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए नाशपाती। सबसे पहले, ब्लेंडर में नाशपाती (नाशपाती और बब्बू गोशा में फर्क)के टुकड़े, दूध, दही, शक्कर और वैनिला एक्सट्रेक्ट डालें। अब इसे ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीस लें, ताकि सभी मिक्स हो जाए। स्मूदी को ठंडा करने के लिए बर्फ डालें और फिर उसे ब्लेंड करें। स्मूदी को ग्लास में निकालें ऊपर से कुछ नाशपाती के टुकड़े और मिंट पत्तियां सजाएं। आपका नाशपाती स्मूदी तैयार है, इसे ठंडा कर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: मानसून में भुट्टे से बनाएं ये लाजवाब डिश, बारिश में चाय के साथ आ जाएगा मजा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP