डोसा अधिकतर लोगों की पसंदीदा डिश होती है। अक्सर लोग अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए डोसा खाते हैं। जिन लोगों को लाइट व क्रिस्पी डोसा खाने की इच्छा होती है, वे अक्सर रवा डोसा खाना ही पसंद करते हैं। रवा डोसा भले ही लाइट होता है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। अमूमन लोग रवा डोसा रेस्त्रां जाकर खाना पसंद करते हैं, जबकि आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं।
घर पर रवा डोसा बनाना मुश्किल नहीं है, बस आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। अक्सर लोग घर पर रवा डोसा बनाते समय अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका सारा टेस्ट बिगड़ जाता है। साथ ही टाइम और मेहनत दोनों बर्बाद हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रवा डोसा बनाते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
जब आप घर पर रवा डोसा बना रहे हैं तो आपको बैटर की कंसिस्टेंसी का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि बैटर या तो बहुत गाढ़ा होता है या बहुत पतला होता है। जब ऐसा होता है तो रवा डोसा बिल्कुल भी अच्छा नहीं बनता। अगर बैटर बहुत थिक होता तो डोसा भारी होगा और उसमें वह कुरकुरापन नहीं आएगा। वहीं, अगर बैटर बहुत पतला होगा तो डोसा आसानी से फट जाएगा और एक साथ नहीं टिकेगा। इसलिए बैटर की कंसिस्टेंसी का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-नूडल्स खाना लगता है अच्छा तो इसे पकाते समय ना करें ये गलतियां
जब आप रवा डोसा बना रहे हैं तो बैटर फरमेंटेशन का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। अगर बैटर सही तरह से फरमेंट नहीं होगा या फिर ज़रूरत से ज़्यादा फरमेंट हो जाएगा तो इससे डोसे का स्वाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं आएगा। अगर बैटर सही तरह फरमेंट नहीं होगा तो डोसे में वह टैंगी टेस्ट नहीं होगा। वहीं, जरूरत से ज्यादा फरमेंट होने पर बैटर बहुत खट्टा और बुलबुलेदार हो जाएगा, जिससे डोसा को फैलाना और समान रूप से पकाना मुश्किल हो जाएगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रवा डोसा बैटर को रेग्युलर डोसा बैटर की तरह फरमेंटेशन की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, आपको इसे कम से कम आधे घंटे के लिए रेस्ट जरूर करने देना चाहिए।
कई बार लोग जब रवा डोसा बनाते हैं तो उसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, जब आप बहुत कम तेल की मदद से रवा डोसा बनाते हैं तो इससे डोसा तवे पर चिपक जाता है और वह उतना क्रिस्पी नहीं बन पाता है। इसलिए, रवा डोसा बनाते समय आप किनारों और बीच में पर्याप्त मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें। इससे डोसे को आसानी से निकलने में मदद मिलती है और वह अधिक क्रिस्पी भी बनता है।
जब आप रवा डोसा बना रहे हैं तो किस तरह के पैन का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह बहुत अधिक मायने रखता है। अगर आप पुराना खराब नॉन-स्टिक पैन इस्तेमाल करते हैं तो इससे डोसा पैन से चिपक जाएगा और फिर आपके लिए डोसा बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपका डोसा एकदम परफेक्ट क्रिस्पी बने, इसके लिए आप नॉन-स्टिक या अच्छी तरह से सीज़न किया हुआ कास्ट आयरन पैन का ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-फ्रोजन फूड हो गया है खराब, इन Signs से करें पहचान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।