herzindagi
Noodle Cooking Mistakes to Avoid

नूडल्स खाना लगता है अच्छा तो इसे पकाते समय ना करें ये गलतियां

नूडल्स खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन जब हम इसे घर पर बनाते हैं तो उस दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। जानिए इस लेख में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-04, 14:42 IST

जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो अक्सर नूडल्स ऑर्डर करते हैं। बच्चों को तो नूडल्स खाना बहुत ही पसंद होता है, इसलिए वे अक्सर उसे घर पर बनाने की भी जिद करते हैं। नूडल्स खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उन्हें घर पर बनाना उतना ही आसान है। बस आपको रेसिपी को सही तरह से फॉलो करने की जरूरत होती है।

हालांकि, कभी-कभी यह देखने में आता है कि हम घर पर नूडल्स बनाते हुए रेसिपी को फॉलो तो करते हैं, लेकिन फिर भी उस दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। जिसके कारण अक्सर नूडल्स चिपक कर एक गांठ बन जाते हैं या फिर आपको नूडल्स का रेस्त्रां स्टाइल टेस्ट नहीं मिलता है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता है कि आखिर गड़बड़ कहां हो रही है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग नूडल्स बनाते हुए कर बैठते हैं और इनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

नमक को स्किप कर देना

Common Noodle Cooking Mistakes

यह तो हम सभी जानते हैं कि नूडल्स को पकाते समय उबलते पानी में नमक डालना जरूरी होता है। लेकिन कभी-कभी लोग इसे स्किप कर देते हैं। यह नूडल्स बनाते समय की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक है। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे नूडल्स का स्वाद फीका रह सकता है और बाद में आपको वह टेस्ट नहीं मिल पाता है। इसलिए, उबलते पानी में नूडल्स के साथ-साथ नमक भी अवश्य डालें।

इसे भी पढ़ें: घर पर नए अंदाज में बनाएं 'नूडल्स' 

पर्याप्त पानी का उपयोग न करना

अगर आप छोटे बर्तन में या फिर कम पानी में नूडल्स को पकाते हैं तो इससे वे आपस में चिपककर गांठ जैसे बन सकते हैं। इसलिए आपको इस गलती से भी बचना चाहिए। नूडल्स को ठीक से पकाने और उन्हें आपस में चिपकने से रोकने के लिए बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है। आप जब भी नूडल्सपकाएं तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि नूडल्स को पूरी तरह से डुबाने के लिए पर्याप्त पानी हो। आप नूडल्स की क्वांटिटी को ध्यान में रखते हुए एक बड़े बर्तन का उपयोग कर सकते हैं।

नूडल्स को ठंडे पानी में डालना

How to Cook Noodles Perfectly

यह भी नूडल्स को पकाते समय की जाने वाली एक कॉमन मिसटेक है। कई बार लोग पैन में पानी डालते हैं और ठंडे पानी में ही नूडल्स डाल देते हैं। जबकि ऐसा करने से वे एकसमान रूप से पकते नहीं हैं और गूदेदार हो जाते हैं। आपको नूडल्स को हमेशा उबलते पानी में ही डालना चाहिए, इससे वे एकसमान रूप से पकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नूडल्‍स से झटपट बनाएं ये 3 रेसिपीज

नूडल्स को ओवरकुक पकाना

जब भी आप नूडल्स को घर पर तैयार कर रहे हैं तो उसे सही तरह से कुक करना बेहद जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग नूडल्स को ओवरकुक करते हैं, जिससे वे खाने में अच्छे लगें। लेकिन अगर आप नूडल्स को ज़्यादा पकाते हैं, तो इससे वे नरम हो जाएंगे। जिससे बाद में आपको उनका टेस्ट अच्छा नहीं लगेगा।  

सॉस को नज़रअंदाज़ करना

जब आप नूडल्स को तैयार कर रहे हैं तो उस दौरान वे सॉसको सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते हैं। वे सॉस को जरूरत से ज्यादा या कम इस्तेमाल करते हैं, जिससे नूडल्स का टेस्ट बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं, वे सॉस को सबसे आखिरी में डालते हैं। ऐसे में सॉस का उतना अच्छा टेस्ट नहीं आता है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि नूडल्स बनाते समय वह सॉस के साथ अच्छी तरह से कोट हों, जिससे नूडल्स का टेस्ट काफी अच्छा लगे।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।