herzindagi
walnut chocolate cake

घर पर हेल्दी चॉकलेट फज़ बनाकर बच्चों को खिलाएं जानिए इसकी रेसिपी

Fudge नाम पढ़ते ही मुंह में पानी आ जाए जिन लोगों को चॉकलेट, ब्राउनी, केक पसंद है वो चॉकलेट फज़ का नाम सुनते ही खुद को रोक नहीं पाते। वो लड़कियां जो पतला होने के लिए दिन पर dieting करती हैं वो भी इसके सामने आते ही अपने सारे खाने नियम कानून भूल जाती हैं। तो आइए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-30, 12:09 IST

Fudge नाम पढ़ते ही मुंह में पानी आ जाए जिन लोगों को चॉकलेट, ब्राउनी, केक पसंद है वो चॉकलेट फज़ का नाम सुनते ही खुद को रोक नहीं पाते। वो लड़कियां जो पतला होने के लिए दिन पर dieting करती हैं वो भी इसके सामने आते ही अपने सारे खाने नियम कानून भूल जाती हैं। 

अखरोट से बना चॉकलेट फज़ खाने में जितना स्वादिष्ट है ये आपकी सेहत के लिए उतना हेल्दी भी है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आपको इसके लिए किसी खास सामान की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ 6 तरह के inredients के इस्तेमाल से आप अपने घर पर इसे आसानी से कभी भी बना सकती हैं। 

बाज़ार में चॉकलेट फज़ का छोटा सा टुड़का खाने के लिए आपको बहुत सारे पैसे खर्च करने पड़ते हैं। जब आप इसे किसी अच्छी दुकान पर देखती हैं तो आपके मुंह से पानी आने लगता है। इसका स्वादा इसे देखते ही आपके मुंह में घुलने लगता है। इसे आप कैसे घर पर जल्दी से बना सकती हैं। ये आपके लिए कितना हेल्दी है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है आइए आपके chocolate walnut fudge की रेसिपी में बताते हैं। 

Chocolate walnut fudge बनाने की सामग्री 

  • कोको पाउडर- 1/4 कप 
  • अखरोट-1/2 कप बारीक कटे हुए 
  • कन्डेन्स्ड मिल्क- 1/2 कप 
  • मक्ख़न- 1/4 कप   
  • चीनी- 1 चम्मच 
  • वैनिला एैसेन्स- 1/2 चम्मच  

चॉकलेट फज़ की तरह आप चॉकलेट सॉस के बारे में भी जानने के लिए देखिए ये वीडियो 

Chocolate walnut fudge बनाने की विधि 

  • चॉकलेट अखरोट फज़ घर पर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्ख़न, चीनी, कोको पाउडर और वेनिला एैसेन्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इस मिश्रण को आप धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए इसके पकाइए।
  • जब आप इसे अच्छी तरह से पका लें तो इसे आप गैस से उतार लें इसे पकने में 3-5 मिनट लगेंगे। 
  • फिर आप इसे गैस से उतार कर इसमें बारीक कटे हुए अखरोट डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। 
  • अब आप एल्यूमीनियम का किनारे वाला बर्तन लें और इसमें मक्खन लगाकर इसे चिकना कर लें। 
  • अब इस बर्तन में आप इस मिश्रण को डाल दें और ठंडा होने के लिए इसे एक तरफ रख दें। 
  • कुछ देर में ये मिश्रण पूरी तरह से ठंडा होकर सेट हो जाएगा। 
  • चॉ़कलेट अखरोट का फज़ तैयार है इसे आप कभी भी काटकर परोसिए और खाइए। 
  • ये dessert अखरोट से बना है और अखरोट आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं। 

Read more: गजब! ऐसा केक जिसे किया जा सकता है 8-9 महीने तक स्टोर

Tips: अगर आप चाहें तो इसे फ्रिज में 2-3 दिनों के लिए रख सकती हैं और जब आपका मन करें आप खाएं और बच्चों को भी खिलाएं ये सेहत के लिए भी अच्छा है। आप रात को खाना खाने के बाद भी इसे खा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।