herzindagi
lasooni dahi tadka

दही में लगाएं लहसुन का तड़का, तैयार करें यह शानदार डिश

अगर आप सादा दही खाकर बोर हो गए हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यह रेसिपी न सिर्फ नई है, बल्कि स्वादिष्ट भी है, जिसे एक बार जरूर ट्राई किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 11:49 IST

वेज हो या फिर नॉन वेज....दही हर डिश के साथ परोसा जाता है, क्योंकि  यह खाने के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि आप दही को किसी चीज में मिक्स करके ही खाएं।

यदि आप रोज एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई लाभ हो सकते हैं। मगर रोज-रोज सादा दही खाने से न सिर्फ बोरियत छाने लगती है, बल्कि खाने में भी मजा नहीं आता ऐसे में आप दही में लहसुन का तड़का लगा सकते हैं।

जी हां, दही में लहसुन का तड़का लगाने से न सिर्फ दही का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा, बल्कि लहसुन हेल्थ के लिए फायदेमंद भी साबित होगा। तो चलिए आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं- 

बनाने का तरीका

How to make sour curd at home

  • दही में लहसुन का तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही में निकाल लें और लगभग एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

इसे जरूर पढ़ें-  DIY Cooking Tips: शिमला मिर्च पकाने से लेकर इंस्टेंट पास्ता सॉस बनाने के ये हैक्स आएंगे काम

  • फिर इसमें कटी हुई प्याज, धनिया पत्ती और फिर नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब एक कड़ाही को गैस पर हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इस दौरान तड़के लिए सामग्री तैयार करें। जब कड़ाही गर्म होने लगे, तो तेल डालकर गर्म होने दें।
  • फिर बारीक लहसुन (लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका) काटकर लाल मिर्च और अन्य बचा हुआ सामान डालें।

इसे जरूर पढ़ें-  विदेश में रहकर उठाएं देसी पकौड़े कढ़ी का स्वाद, खाते ही आने लगेगी घर की याद

  • जब खुशबू आने लगे तो दही के ऊपर तड़का डाल दें। फिर अच्छी तरह से मिलाएं और रोटी, चावल के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)  

  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

दही लहसुन तड़का Recipe Card

इस तरह लगाएं दही में लहसुन का तड़का।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • दही- 1 कप
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • लाल मिर्च- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया के पत्ते- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही डालकर इसमें आधा कप पानी मिलाएं।

  2. Step 2:

    फिर इसमें कटी हुई प्याज, धनिया पत्ती और फिर नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  3. Step 3:

    जब कड़ाही गर्म होने लगे, तो तेल डालकर गर्म होने दें।

  4. Step 4:

    फिर बारीक लहसुन काटकर लाल मिर्च और अन्य बचा हुआ सामान डालें।

  5. Step 5:

    जब खुशबू आने लगे तो दही के ऊपर तड़का डाल दें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।