हेल्दी रहने के लिए सबसे पहला नियम है अपने खान-पान पर ध्यान देना। आपको ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार करें। इसके लिए फल-सब्जियों के अलावा नट्स को भी डाइट में जरूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं नट्स में से एक है अखरोट। खाने में बेहद स्वादिष्ट यह अखरोट स्वास्थ्य का खजाना है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, साथ ही आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपकी नींद पर सकारात्मक प्रभाव डालने से लेकर इम्युनिटी को बूस्टअप करने जैसे कई बेहतरीन लाभ प्रदान करता है। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन जरूर किया जाना चाहिए। हर दिन लगभग 1 औंस अखरोट खाकर आप बेहतर हेल्थ पा सकती हैं। यूं तो अखरोट को लोग कच्चा खाना ही काफी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे हर दिन अपनी डाइट में कई अलग तरीकों से शामिल कर सकती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं-
सलाद में करें शामिल
यहअखरोट केसेवन का एक आसान और बेहतरीन तरीका है। आप हल्की भूख लगने पर अखरोट का सलाद बना सकती हैं और उसका सेवन कर सकती हैं। अखरोट का सलाद बनाने के लिए आप अखरोट के अलावा, पनीर, चुकंदर, छोले व अपनी मनपसंद अन्य सब्जियों को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।
बनाएं चटनी या जैम
अखरोट की मदद से चटनी, जैम,स्प्रेड या डिप आदि भी बनाई जा सकती है। इस तरह आप अखरोट को अन्य कई डिशेज के साथ सर्व कर सकती हैं और उसका भरपूर आनंद उठा सकती हैं। आप अपनी सिंपल चटनी में अखरोट को भीअवश्य पीसें। मसलन, आप घर पर ही भुने हुए अखरोट, लहसुन, अदरक, नींबू का रस, तेल और नमक और काली मिर्च से अखरोट की चटनीआसानी से बना सकते हैं।
स्टफिंग का बनाएं हिस्सा
अगर आप एक सिंपल लेकिन डिलिशियस तरीके से अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो यह तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आप पहले अखरोट को टोस्ट करें और फिर आप उसे अपने परांठे और सैंडविच में स्टफिंग के रूप में मिला सकते हैं। इस तरह आपकी स्टफिंग और भी रिच व क्रंची बन जाएगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-पूरी बनाने के लिए आटा गूंथते वक्त ध्यान रखें ये बातें
स्मूदी के रूप में
अखरोट को पीसकर उसकी स्मूदी बना लें। इसके बाद आपको बस दूध या दही, अखरोट, शहद और अपनी पसंद का कोई भी फल लेकर उससे एक टेस्टी स्मूदी तैयार करनी है। इस तरह आप अलग-अलग स्मूदी की रेसिपी में अखरोट को भी शामिल कर सकती हैं और उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को बढ़ा सकती हैं।
ओटमील की तरह
यह भी अखरोट को डाइट में शामिल करने का एक हेल्दी और टेस्टी तरीका है। दरअसल, अधिकतर लोग एक क्विक और हेल्दी नाश्ते के विकल्पके रूप में ओटमील को देखते हैं। ऐसे में आप ओटमील बनाते समय उसमें अखरोट को भी डाल सकती हैं। खासतौर से अखरोट और पीच के कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किए गए ओटमील का स्वाद बेमिसाल होता है। इसे बनाने के लिए आप अखरोट, पीच, ओटमील, के अलावा जायफल, दालचीनी और ब्राउन शुगर की मदद से स्वाद को एन्हॉन्स कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-सब्जी में मिठास को कम करने के लिए अपनाएं ये हैक्स
तो अब आप अखरोट को सबसे पहले किस रूप में अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit-freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों