herzindagi
Akhrot ka tel kaise Nikale

Walnut Oil: घर पर बेहद आसानी से निकालें अखरोट का तेल, यहां जानें तरीका

Walnut oil Process In Hindi: अगर आप घर पर रहकर अखरोट का तेल तैयार करना चाहती हैं तो आपको बता दें कि कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में... 
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 15:56 IST

बाजार में अखरोट और उसका तेल दोनों ही मौजूद हैं, लेकिन हम नहीं जानते कि वह कितने मिलावटी हैं और कितने रियल। लेकिन क्या आप जानती हैं घर पर रहकर  आसानी से अखरोट का तेल निकाला जा सकता है? जी हां, बस इस तेल को निकालने का तरीका बेहद अलग है। ऐसे में आप अगर घर पर रहकर अखरोट का तेल निकालना (Akhrot ka tel kaise Nikale?) चाहती हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में जानते हैं, उनके बारे में... 

अखरोट का तेल निकालने के लिए जरूरी चीजें

अखरोट
मिक्सर या फूड प्रोसेसर
एक साफ कपड़ा

akhrot oil

एक बड़ा बाउल
एक छोटा बाउल या कंटेनर

कैसे निकालें अखरोट का तेल?

अखरोट का तेल बनाने के लिए यहां दी गई विधि आपके बेहद काम आ सकती है। यह विधि निम्न प्रकार है- 

  • सबसे पहले अखरोट को अच्छे से साफ करें और उनके छिलकों को अलग कर दें।
  • अब अखरोट को धूप में फैलाकर सुखाएं। अब जब अखरोट का पानी निकल जाएगा तो उन्हें एक बाउल में रख लें।
  • अब आप सूखे अखरोट को मिक्सी या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक पीस लें।
  • अब अखरोट के पेस्ट को एक साफ सूती कपड़े में डालें अच्छे से निचोड़ लें। इससे अखरोट का तेल अलग निकल आएगा।

इसे भी पढ़ें - महिलाएं हफ्ते में सिर्फ '3 बार' अखरोट खाएं और फिर देखें कमाल

  • इसके बाद आप अखरोट के तेल को एक कांट के कंटेनर में इकट्ठा कर लें।
  • अब आप अखरोट के तेल को फ्रिज में रखें।

दूसरा तरीका

  • सबसे पहले आप अखरोट के पाउडर को लें। अब उस पाउडर को एक कटोरे गर्म पानी में डालें।
  • अब आप मंद आंच पर मिश्रण को चलाते रहें। जब पानी बिल्कुल गायब हो जाए तो बने मिश्रण को एक कटोरे में निकालें।

akhrot oil benefits

  • अब आप मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। आप देखेंगे कि तेल और मिश्रण दोनों अलग हो रहे हैं।
  • अब आप इसे एक सूती कपड़े में भर कर अच्छे से दबाकर तेल निकालें। आप चाहें तो चाय छानने वाली छलनी से भी तेल अलग कर सकती हैं। हालांकि छलनी से हल्का-हल्का अखरोट का मिश्रण भी तेल में आ सकता है।

अखरोट के तेल का उपयोग कैसे करें?

  • आप अखरोट के तेल का इस्तेमाल सलाद में ऊपर डालकर कर सकती हैं। ऐसे में यदि आपने खीरे या टमाटर की सलाद बनाई है तो आप एक चम्मच तेल सलाद के ऊपर डालें। इससे फायदा होगा।
  • अखरोट के तेल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे में आप नारियल के तेल के साथ इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • अखरोट के तेल का यूज बालों की देखभाल के लिए भी होता है। 

इसे भी पढ़ें - रोज दो अखरोट खाने से क्या होता है?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।